छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से होकर गुजरने वाले रायपुर-जगदलपुर नेशनल हाईवे 30 पर गुरुवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। यहाँ एक तेज़ रफ़्तार कार सड़क पर खड़े ट्रक में जा घुसी। कार में कूल 6 लोग सवार थे। जिसमे से 2 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 4 लोगो की हालत गंभीर हैं।
जानकारी के मुताबिक, मामला गुरूर थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरूर चौकी इलाके का है। कार सवार सभी लोग राजधानी रायपुर के मोवा इलाके के रहने वाले हैं और कांकेर जिले के गोविंदपुर में किसी पारिवारिक समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। वहां से वापस घर लौटने के दौरान उनकी कार खड़े ट्रक में जा घुसी।
![Accident in Cg](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/06/2-38-300x226.png)
पुरूर चौकी के उप निरीक्षक रूपेश भगत ने बताया कि, हादसा गुरुवार सुबह 8 बजे के करीब हुआ हैं। डीजल खत्म हो जाने के कारण ट्रक क्रमांक CG 04 HU 1809 ग्राम मुजालगोंदी और मरकाटोला के बीच सड़क पर खड़ा था। तभी तेज़ी से आ रही कार क्रमांक CG 04 PD 2897 सीधी जाकर उसमे घुस गई। कार की रफ्तार तेज़ होने के कारण कार के परखच्चे उड़ गए और उसमे सवार सभी 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मार्ग से गुज़र रहे लोगो ने हादसे की सूचना पुलिस को दी और मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को धमतरी जिला अस्पताल पहुंचाया।
![Accident in Cg](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/06/1-52-300x225.png)