बिहार के जुमई जिले के बरहट थाना क्षेत्र के पूर्वी रविदास टोला में एक 18 साल की युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना बरहट थाना की पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती के शव को उतारा और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
![Kajal Kumari (18)](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/06/Capture-11-300x247.png)
पुलिस के मुताबिक, मृतक युवती की पहचान काजल कुमारी (18) के रूप में हुई है। लड़की के परिजन देर रात गर्मी के कारण छत पर सोए हुए थे। सुबह उठने पर देखा कि, काजल का कमरा अंदर से बंद है। उन्होंने कई बार दरवाजा खटखटाया और आवाज भी दी, लेकिन दरवाजा नहीं खुलने पर उन्हें अनहोनी का शक हुआ। जिसके बाद पुलिस को सुचना दी गयी।
![Suicide in Bihar](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/06/1-51-300x225.png)
सूचना मिलते ही बरहट थानाध्यक्ष ए. के. आजाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मिस्त्री को बुला दरवाजे को कटर मशीन से कटवाकर शव को बाहर निकाल पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीँ, मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। फ़िलहाल पुलिस घटनास्थल पर छानबीन में जुटी हुई हैं।
![Suicide in Bihar](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/06/2-37-300x225.png)