बिहार की राजधानी पटना में विपक्षी पार्टियों की पहली बैठक शुक्रवार को खत्म हुई है। मुख्यमंत्री आवास 1 अणे मार्ग में ढाई घंटे चली इस बैठक में 15 पार्टियों के नेता मौजूद रहे। विपक्षी एकता की दूसरी बैठक शिमला में 10 से 12 जुलाई के बीच हो सकती है।
![BREAKING NEWS](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/06/rahul_1687503463-300x225.jpg)
पार्टियों की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में नीतीश कुमार ने कहा कि, इस बैठक में एक साथ चलने, एक साथ चुनाव लड़ने की सहमति हुई है। सब पार्टियों की अगली मीटिंग जल्द की जाएगी। इस मीटिंग में गठबंधन पार्टी को अंतिम रूप दिया जाएगा और तय किया जायेगा कि कौन कहां से और कैसे लड़ेगा।
![BREAKING NEWS](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/06/8-1_1687519037-300x225.jpg)
वहीँ, पूर्व लोकसभा सांसद राहुल गांधी ने कहा कि, “हिंदुस्तान की नींव पर BJP और RSS आक्रमण कर रही है। हम सब एक साथ खड़े हैं, सभी पार्टी में थोड़े-थोड़े डिफ्रेंसेज जरुरु है, लेकिन एक साथ काम करेंगे। आज जो बातचीत की है, उसे अगली मीटिंग में और आगे बढ़ाएंगे।
![BREAKING NEWS](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/06/2-42-300x166.png)
उधर, बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बहुत अच्छे तरीके से मीटिंग का आयोजन किया है। पटना से ही जनआंदोलन शुरू होता है। दिल्ली में कई बार मीटिंग हुई, लेकिन उसका कोई निष्कर्ष नहीं निकला। आज की मीटिंग में तीन चीजें क्लियर हुई – पहला हम एक है, दूसरी हम एक साथ लड़ेंगे और तीसरी जो भी पॉलिटिकल एजेंडा BJP लाए, हमलोग साथ मिलकर उसका विरोध करेंगे। इस लड़ाई में अपना खून बहाना पड़ा तो बहाएंगे, आज इतिहास का बड़ा दिन है।
![BREAKING NEWS](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/06/1-56-300x167.png)