बैतूल जिले के आमला की रहने वाली डिप्टी कलेक्टर और छतरपुर के लवकुशनगर SDM निशा बांगरे के खिलाफ सामान्य प्रशासन विभाग ने नोटिस जारी किया है। यह नोटिस उन्हें भोपाल में सरकारी आवास पर अवैध रूप से कब्जा रखने के लिए दिया गया है। बांगरे का छतरपुर ट्रांसफर होने के बावजूद भी उन्होंने भोपाल के सरकारी आवास पर कब्जा रखा था।
![MP Live Updates](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/06/1-57-224x300.png)
आपको बता दें कि, निशा बांगरे ने गुरुवार को सामान्य प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव को त्यागपत्र भेज अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। अंतरराष्ट्रीय सर्वधर्म शांति सम्मेलन के आयोजन और अपने इस्तीफे को लेकर वे चर्चा में बनी हुई हैं।
27 जून को PM मोदी का भोपाल में रोड शो –
BJP प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 जून को मध्यप्रदेश आ रहे और भोपाल में उनका रोड शो होगा। इससे पहले PMO ने रोड शो की मंजूरी नहीं दी थी। भोपाल में PM वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाने और बूथ विस्तारक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आ रहे हैं।
![VD Sharma](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/06/Capture-12-300x202.png)