मप्र के नर्मदापुरम जिले में शनिवार दोपहर एक महिला की ट्रैक्टर से कुचलकर बड़ी बेहरहमी से हत्या कर दी गई। घटना जिले के सोहागपुर थाना इलाके के रेवा मुहारी गांव की है। जहाँ जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच संघर्ष हुआ है, जिसमे दोनों ही पक्ष के 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
![Murder in MP](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/06/new-project-1_1687596152-300x225.jpg)
घटना की सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची सोहागपुर थाना पुलिस ने चारों घायलों को सोहागपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया है और मृतक महिला मायाबाई मालवीय (45) के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक पक्ष अपना खेत देखने पहुंचा था, तभी दूसरा पक्ष वहा आ गया और दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया।
![Murder in MP](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/06/new-project-2_1687595774-300x225.jpg)