Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

प्लास्टिक सर्जरी की अफवाहों पर राजकुमार राव ने दिया जवाब.खुले हुए नलकूप/बोरवेल की सूचना देने वाले को मिलेगी 10 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशिरोहित ने छह टीमों से ज्यादा छक्के उड़ाए, पोलार्ड को भी पीछे छोड़ापतंजलि को झटका : योग से कमाए पैसों पर देना होगा टैक्सपुलिस से पंगा लेना मत, नहीं तो यहीं चौराहे पर पटक-पटक कर मारूंगाआज पहले चरण का मतदान,कई दिग्गजों की साख दांव परजम्मू-कश्मीर में एवलांच का रेड अलर्ट, कई इलाको में बर्फबारी से माइनस 10 डिग्री पहुंचा तापमान, UP-बिहार में बारिश ने ठंड बढ़ाईकेजरीवाल के PS के घर ED की रेड, मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में AAP के 10 ठिकानों पर पहुंची टीमब्लू साड़ी में श्वेता लगीं काफी स्टनिंग, एक्ट्रेस के कातिलाना अवतार पर 1 लाख से भी ज्यादा यूजर्स ने किया लाइकभारत में 718 Snow Leopard, अकेले लद्दाख में रहते हैं 477 हिम तेंदुए, WII की नई रिपोर्ट जारी

इंदौर में बनेंगे 5 फ्लाय ओवर ब्रिज, 145 करोड़ की लागत से लव कुश चौराहे पर बनेगा डबल डेकर, अन्य 4 के लिए 200 करोड़ का बजट

Indore's Fly Over Bridge
Indore's Fly Over Bridge

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

इंदौर के लवकुश चौराहे पर शहर का पहला डबल डेकर फ्लाय ओवर ब्रिज (Fly Over Bridge) बनने जा रहा है इसके लिये टेंडर भी हो चुके है। जल्द ही इस पुर काम शुरु होने वाला है। 145 करोड़ की लागत से इसे IDA बनाने वाला है। IDA का लक्ष्य है कि इस फ्लाय ओवर का निर्माण सिहंस्थ के पहले पुरा कर लिया जाए। यह इंदौर ही नही वरन प्रदेश का पहला डबल डेकर ब्रिज होगा।
Indore's Fly Over Bridge
Indore’s Fly Over Bridge
इस समय IDA शहर में विकास की गंगा बहा रहा है। शहर में चारों तरफ सड़क ब्रिज और खेल के मैदान आदि के निर्माण लगातार जारी है।इसी क्रम में IDA ने एक और बीड़ा उठाया है। इंदौर विकास प्राधिकरण इंदौर के लवकुश चौराहे पर डबल डेकर फ्लाय ओवर बनाने जा रहा है। जिसकी लागत 145 करोड़ रुपए आएगी। यहां पर पहले से ही एक ब्रिज का निर्माण जारी है। जिस पर IDA लगभग 40 करोड़ रुपए खर्च कर रहा है। इस तरह IDA शहर में चार ओवर ब्रिज का निर्माण कर रहा है। इंदौर के खजराना चौराहा, भंवरकुंआ, लवकुश चौराहा और फूटी कोठी पर फ्लाय ओवर का निर्माण जारी है।
Indore's Fly Over Bridge
Indore’s Fly Over Bridge
चुनाव से पहले ब्रिज की एक साइड होगी शुरु –  
शहर में बन रहे चार ओवर ब्रिज में 3 ब्रिज 2 अलग अलग साइड पर बन रहे है।इसमें एक ब्रिज के बीच में से BRTS और दो में सड़क आ रही है। इन ब्रिज को दो अलग अलग हिस्सो में बनाया जा रहा है। IDA के कपिल भल्ला ने बताया कि, “सभी ब्रिज की लागत लगभग 200 करोड़ रुपए है। भंवर कुआं ब्रिज दो भुजाओं में बनाया जा रहा है और इसके बीच में से BRTS सुचारू रुप से चलता रहेगा।” IDA  अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा के अनुसार चुनाव से पहले इस ब्रिज की एक साइड को शुरु कर दिया जाएगा। इसके लिये तेजी से इसका निर्माण कार्य किया जा रहा है। IDA अध्यक्ष स्वयं इस पर मॉनिटरिंग कर रहे है।
Indore's Fly Over Bridge
Indore’s Fly Over Bridge
खजराना और लवकुश चौराहे के फ्लायओवर के बीच में चालू रहेगी सड़क  – 
शहर में खजराना और लवकुश चौराहे पर भी IDA ने फ्लाय ओवर का काम शुरु कर दिया है यहां पर 6 लाइन के ब्रिज बन रहे है। इन ब्रिज में यह विशेषता है कि यह तीन लाइन की दो भुजाओं में बनाये जा रहे है और इसके बीच में सड़क मौजूद रहेगी। इससे यातायात बेहद सुगमता से संचालिक होता रहेगा।
Indore's Fly Over Bridge
Indore’s Fly Over Bridge
इन दोनो ब्रिज की लागत भी 40 – 40 करोड़ के करीब होगी। तो वही फूटी कोठी का ब्रिज एक ही भुजा में बना रहे है। खजराना और लवकुश चौराहे की एक भुजा को चुनाव से पहले तैयार कर इस पर यातायात शुरु करने की मंशा IDA  अध्यक्ष की है। IDA चाहता कि किसी भी तरह से इन ब्रिज को चुनाव के पहले तैयार कर लें। कही ना कही BJP इन विकास कार्यों को चुनाव में भुनाना चाहती है।
MORE NEWS>>>ये हैं दुनिया की सबसे खूंखार जनजाति, इंसान की हत्या कर करते हैं मर्दानगी का दावा, पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *