राजस्थान के बाड़मेर के सिवाना थाने के मिठौड़ा गांव में फॉर्म हाउस पर सो रहे पूर्व सरपंच और कांग्रेस नेता की अज्ञात बदमाशों ने गला काटकर बड़ी बेहरहमी से हत्या कर दी है। घटना की जानकारी लगते ही पुरे इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीँ, जानकारी मिलने पर SSP सुभाष खोजा, DSP पचपदरा, बालोतरा सहित पुलिस महकमा मौके पर पहुंचा।
![Former Sarpanch Om Singh (68)](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/06/download-1.jpg)
SSP सुभाषचंद्र खोजा ने बताया कि, मिठौड़ा गांव निवासी ओमसिंह (68) पादरू-मिठौड़ा रोड पर स्थित अपने फॉर्म हाउस पर सो रहे थे। तभी रात करीब 2 बजे अज्ञात बदमाश आए और धारदार हथियार से उनके उप्पर हमला कर दिया। सुबह करीब 5 बजे पुलिस को घटना की जानकारी मिली। इसके बाद DSP और सर्किल पुलिस टीम मौके पर पहुंची और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया।
![Murder in Rajasthan](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/06/1-62-300x224.png)