Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

“धर्मा प्रोडक्शन” की फ़िल्म के लिए मुंबई की सुप्रसिद्ध कास्टिंग एजेंसी ‘जोगी फ़िल्म कास्टिंग’ इन्दौर में करेगी ऑडिशनमुख्यमंत्री डॉ यादव ने दिखायी संवेदनशीलता, काफिला रुकवाकर पीड़िता की सुनी समस्यामप्र के सबसे बड़े बिना कर के विकास बजट पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को मंत्री राकेश शुक्ला ने दिया धन्यवाद……मध्यप्रदेश का धार्मिक मुख्यालय उज्जैन होगाअनाथ आश्रम में हो रहे घोर अनियमितताओं और गंभीर आरोपों की जांच की मांग: कांग्रेस महासचिव राकेश सिंह यादव ने उठाए कई सवालGolden Temple में लगे खालिस्तानी नारे.इंदौर में नोटा के नंबर 1 आने पर कांग्रेस ने केक काटकर मनाया जश्न .सलमान खान पर हमले की नाकाम साजिश.कीर्तन कर पहुंचे वोट डालने.सेना के जवानों ने डाला वोट.

इस बार 2 महीने तक चलेगा सावन मास, महांकाल की निकलेगी 10 सवारी, जानिए सही डेट, शुभ संयोग, महत्व और पूजन विधि

Sawan Shivratri 2023
Sawan Shivratri 2023

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

हमारे हिंदू धर्म में सावन के महीने का बहुत बड़ा महत्व माना गया है। इस मास में भगवान शिव की सबसे ज्यादा पूजा की जाती है और ऐसा माना जाता है कि, सावन का महीना भगवान भोलेनाथ को सबसे प्रिय है।
शिव पुराण के अनुसार, शंकर भगवान सावन माह में सोमवार का व्रत करने वाले भक्तों की सारी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। वहीँ, सावन के महीने का शिव भक्तों को हमेशा इंतजार रहता है। लेकिन, इस बार का सावन बेहद ही खास रहने वाला है। दरअसल, इस बार 2 महीने तक सावन का रहने वाला है। जो 04 जुलाई 2023 से शुरू होगा और 31 अगस्त 2023 तक समाप्त होगा।
Sawan 2023
Sawan 2023
सावन पर बनने जा रहा है ये दुर्लभ संयोग –
इस बार सावन की शुरुआत 04 जुलाई से होने जा रही है। इस बार सावन का महीना 58 दिनों का रहेगा, यानी कि 04 जुलाई से 31 अगस्त तक और यह संयोग लगभग 19 वर्षों बाद बना है। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस बार अधिकमास के कारण सावन 2 महीने का पड़ रहा है। अधिकमास की शुरुआत 18 जुलाई से होगी और 16 अगस्त तक इसका समापन होगा।
इस बार साल 2023 12 महीने के बजाय 13 महीने का होगा। दरअसल इस बार अधिकमास के चलते है ऐसा होगा, अधिकमास को मलमास और पुरुषोत्तम माह के नाम से भी जाना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर तीसरे साल एक अतिरिक्त माह प्रगट होता जिसे अधिकमास, मलमास और पुरुषोत्तम माह कहा जाता है। वहीँ, वैदिक कैलेंडर के अनुसार हर माह सूर्य का राशि परिवर्तन होता है जिसे सूर्य संक्रांति के नाम से जाना जाता है। लेकिन तीन साल के अंतराल पर एक माह संक्रांति नहीं आती है तब इस माह को अधिकमास के नाम से जाना जाता है।
Sawan 2023
Sawan 2023
सावन महीने के सोमवार –
अधिकमास के कारण साल 2023 के सावन में कुल 8 सावन के सोमवार रहेंगे। ये हैं सावन के सोमवार की तिथि – 10 जुलाई, 17 जुलाई, 24 जुलाई, 31 जुलाई, 7 अगस्त, 14 अगस्त, 21 अगस्त, और 28 अगस्त। इसके अलावा 2 अतिरिक्त सोमवार को भी भगवन श्रीमहांकालेश्वर की सवारी निकाली जाती हैं।
सावन महीने की पूजन विधि –
सावन के दिनों में सूर्योदय से पहले जागें और स्नान के बाद स्वच्छ वस्त्र धारण पूजा स्थल को स्वच्छ कर वेदी स्थापित करें। शिवलिंग पर दूध चढ़ाकर महादेव के व्रत का संकल्प लें और सुबह-शाम भगवान शिव की प्रार्थना करें। पूजा के लिए तिल के तेल का दीया जलाए और भगवान शिव को पुष्प अर्पण कर मंत्रोच्चार करने के बाद शिव को सुपारी, पंच अमृत, नारियल और बेल की पत्तियां चढ़ाएं, व्रत के दौरान सावन व्रत कथा का पाठ जरूर करें।
Sawan 2023
Sawan 2023
सावन महीने का महत्व –
शास्त्रों में सावन के महीने को बहुत ही पवित्र माना गया है। इस माह में भगवान शिव की पूजा और उनका अभिषेक करने से विशेष पुण्य प्राप्त होता है और इस माह में भगवान शिव अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। जीवन में विवाह संबंधी कोई परेशानी आ रही हो तो सोमवार का व्रत और पूजा करने से लाभ मिलता है। ध्यान रखिये कि, सोमवार की पूजा हरे, लाल, सफेद, केसरिया, पीला या आसमानी रंग का वस्त्र पहन कर करनी चाहिए।
MORE NEWS>>>इस साल कब है गुरु पूर्णिमा, गुरु के आशीर्वाद से मिलता हैं धन संपत्ति, सुख शांति और वैभव का वरदान

Leave a Comment