हरियाणा के फरीदाबाद जिले में ट्रेन से गिरकर एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। वह दिल्ली के कल्याणपुरी से मथुरा जा रहा था, तभी फरीदाबाद के सराय इलाके में अचानक ट्रेन से रेल की पटरी पर जा गिरा, जिससे उसे काफी गंभीर चोट आई और उसकी दर्दनाक मौत हो गई। मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बीके नागरिक अस्पताल में रखवाया गया है।
![Jagdish](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/07/2-1-300x191.png)
पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान दिल्ली के कल्याणपुरी निवासी जगदीश के तौर पर हुई है। उसकी साली बेबी ने बताया कि, वे पांच बहनें हैं जिसमें से छोटी बहन आगरा के पीली कोठी इलाके के पास रहती है। उनके पति राजकुमार का कई वर्ष पहले ही निधन हो चुका है। उनकी बेटी डोली आगरा में छठी क्लास में पढ़ती है और उसके स्कूल में उसके पिता राजकुमार का डेथ सर्टिफिकेट मांगा गया था।
![Haryana News](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/07/1-2-300x224.png)