महाराष्ट्र के धुले गांव में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। यहाँ मुंबई-आगरा राजमार्ग पर एक तेज़रफ़्तार ट्रक ने होटल में खाना खा रहे कुछ लोगो को कुचल डाला, जिस मे हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई और 28 लोग घायल हैं।
![Accident in Maharashtra](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/07/comp-14-4_1688459049-300x225.gif)
पुलिस के मुताबिक, यह दुर्घटना मुंबई-आगरा राजमार्ग पर, शिरपुर तालुका के पलासनेर गांव में दोपहर करीब 12 बजे हुई। हादसे का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमे ट्रक तेजी से आता दिख रहा है।
![Accident in Maharashtra](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/07/saa_1688457905-300x231.gif)
पहले वह सफेद रंग की एक कार को टक्कर मारता है और फिर टक्कर के बाद ट्रक मुड़ जाता है और सड़क किनारे होटल में घुस जाता है और यहां बैठे कई लोगों को कुचल देता है। फ़िलहाल मरने वालों की संख्या और बढ़ने की आशंका है।
![Accident in Maharashtra](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/07/comp-13-9_1688457898-300x225.gif)