मप्र के ग्वालियर जिले में पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह के स्वागत को लेकर कांग्रेस के दो गुटों में धक्का-मुक्की के बाद मारपीट हो गई। होटल सेंट्रल पार्क के बाहर पूर्व मंत्री लाखन सिंह यादव के भतीजे संजय यादव और उनके समर्थकों ने कांग्रेस के दूसरे ग्रुप के पार्षद माटू यादव के साथ झगड़ा किया और धक्का-मुक्की के दौरान हुए झगडे में संजय की कार के शीशे तक फोड़ दिए। पूर्व मंत्री लाखन सिंह यादव और दूसरे कांग्रेस नेताओं ने झगड़ा शांत कराया।
![MP Live Updates](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/07/1-18-300x224.png)
शहडोल IAS अफसर पर धोखाधड़ी की FIR –
उधर, शहडोल में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में अपर संचालक अमरपाल सिंह और उनके सहयोगी तरुणेंद्र शर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी की FIR दर्ज हुई है। अमरपाल शहडोल जिले के जयसिंहनगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की पूर्व विधायक प्रमिला सिंह के पति हैं।
![MP Live Updates](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/07/2-11-300x224.png)