मध्यप्रदेश सरकार ने अब से सभी महिला कर्मचारियों को 7 दिन का अतिरिक्त आकस्मिक अवकाश (CL) देना का फैसला किया हैं। जिसके आदेश भी जारी हो चुके है। 11 दिसंबर 1964 से 13 दिन का CL पहले से ही महिला कर्मचारियों को मिलता आ रहा है। जिसके बाद अब कुल मिलाकर महिला कर्मचारियों को 20 CL मिलेंगी। यह आदेश मध्यप्रदेश शासन के उप सचिव गिरी शर्मा ने जारी किए हैं।
![MP Live Updates](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/07/2-12-139x300.png)
गुना में हत्या के आरोपी की होटल पर चला बुलडोजर –
उधर, गुना शहर के कैंट इलाके में युवक की हत्या के मामले में बुधवार को प्रशासन ने आरोपियों की होटल को तोड़ दिया। अतिक्रमण हटाने के बाद टीम रवाना हो गई। जिसके बाद हिंदूवादी संगठनों ने हंगामा कर दिया, उनका कहना था कि, ‘प्रशासन ने घर पर बुलडोजर नहीं चलाया।’ हिंदूवादी संगठनों ने पहले कैंट थाने के सामने हंगामा किया, फिर हनुमान चौराहे पर जाकर चक्काजाम कर दिया।
![MP Live Updates](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/07/1-19-300x258.png)