बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में गुरुवार को एक लीची के पेड़ से नाबालिग का शव लटका मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। इस घटना को लेकर ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई है। घटना की सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को निचे उतार पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
![Nandani Kumari](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/07/23-300x225.png)
पुलिस के मुताबिक, मामला कांटी थाना क्षेत्र के कलवारी फतेहपुर गांव का है। जहाँ की रहने वाली नंदनी कुमारी की गांव के ही एक व्यक्ति ने हत्या कर उसका शव पेड़ से लटका दिया हैं। फिलहाल जमीनी विवाद में हत्या की बात सामने आ रही हैं। वहीँ, पुलिस इस मामले की गहनता से जांच में जुटी हुई है।
औरंगाबाद में सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत –
![Vivek Kumar (25)](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/07/1-23-300x227.png)