हरियाणा के जींद जिले में युवक की देर रात चाकुओं से गोदकर बड़ी बेहरहमी से हत्या कर दी गई। युवक अपनी मौसी के घर गांव चुहड़पुर आया हुआ था और रात को अपने दोस्तों के साथ बैठा था। इसी दौरान आपसी कहासुनी में उसके दोस्तों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया।
![Sukarm](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/07/2-15-300x191.png)
जानकारी के अनुसार, हाट गांव निवासी सुकर्म बुधवार को गांव चुहड़पुर आया था। यहाँ अपनी मौसी के घर थोड़ी देर रुकने के बाद वह अपने दोस्तों के साथ बाहर घूमने निकल गया। रात को करीब 9:30 बजे दोस्तों के साथ कहासुनी हो गई। इसमें सुकर्म के दोस्तों ने उस पर चाकू से 3 वार किए, जिससे सुकर्म घायल हो गया।
![Sukarm](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/07/1-22-300x192.png)