मप्र के अशोकनगर में शनिवार सुबह एक ट्रक ने बाइक सवार दो लोगों को कुचल दिया। जिस हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के पास की है। जहा बाइक सवार दोनों युवक गुना की ओर से आ रहे थे। तभी बाइक फिसलने से दोनों रोड पर गिर पड़े और पीछे से आ रहा सिलेंडर से भरा ट्रक उनके ऊपर चढ़ गया। फ़िलहाल इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जाँच शुरू की हैं।
![MP Live Updates](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/07/2-19-300x225.png)
धार में सड़क किनारे मिला तेंदुए का शव –
धार के ढोल्या गांव में शनिवार सुबह एक तेंदुआ मृत मिला। सरपंच विकास बघेल ने बताया कि, ग्रामीणों ने सुबह जोबट फाटे पर सड़क किनारे तेंदुए के शव को देखा और वन विभाग की टीम को इसकी सुचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने शव को कब्जे में लेकर जाँच शुरू की। अधिकारी के मुताबिक, किसी गाडी की टक्कर लगने से तेंदुए की मौत होने की अशंका जताई जा रही है।
![MP Live Updates](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/07/1-34-300x224.png)