Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

“धर्मा प्रोडक्शन” की फ़िल्म के लिए मुंबई की सुप्रसिद्ध कास्टिंग एजेंसी ‘जोगी फ़िल्म कास्टिंग’ इन्दौर में करेगी ऑडिशनमुख्यमंत्री डॉ यादव ने दिखायी संवेदनशीलता, काफिला रुकवाकर पीड़िता की सुनी समस्यामप्र के सबसे बड़े बिना कर के विकास बजट पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को मंत्री राकेश शुक्ला ने दिया धन्यवाद……मध्यप्रदेश का धार्मिक मुख्यालय उज्जैन होगाअनाथ आश्रम में हो रहे घोर अनियमितताओं और गंभीर आरोपों की जांच की मांग: कांग्रेस महासचिव राकेश सिंह यादव ने उठाए कई सवालGolden Temple में लगे खालिस्तानी नारे.इंदौर में नोटा के नंबर 1 आने पर कांग्रेस ने केक काटकर मनाया जश्न .सलमान खान पर हमले की नाकाम साजिश.कीर्तन कर पहुंचे वोट डालने.सेना के जवानों ने डाला वोट.

7 राज्यों में पिछले 24 घंटों में 56 मौतें, हिमाचल सहित देश के उत्तरी राज्यों में बाढ़-लैंडस्लाइड, दिल्ली में बाढ़ का खतरा

Landslide in Himachal 
Landslide in Himachal 

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

दिल्ली, हिमाचल और पंजाब सहित देश के उत्तरी राज्यों में बारिश से बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। पिछले 24 घंटे से 7 राज्यों में हो रही लैंडस्लाइड और बाढ़ की अलग-अलग घटनाओं में अब तक कुल 56 मौतें हो चुकी हैं। वहीँ, मनाली में बारिश का 52 साल का रिकॉर्ड टूटा है।
हिमाचल CM ने लोगों से अगले 24 घंटे घर में रहने को कहा है। प्रदेश में कई नदी-नहरें खतरे के निशान से ऊपर हैं। 2 जगह बादल फटा है। उधर, दिल्ली में यमुना नदी का वाटर लेवल खतरे के निशान के पार है। CM केजरीवाल ने कहा कि – “हमारा सिस्टम ऐसी बारिश के लिए नहीं बना। इस समय सभी राज्यों को साथ मिलकर काम करना जरुरी है।”
PM नरेंद्र मोदी ने बाढ़ और बारिश के हालातों को लेकर मंत्रियों और अधिकारियों से बात की है। PMO के मुताबिक, प्रशासन और NDRF और SDRF की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई हैं। देश की कुल बारिश अब सामान्य से अधिक हाे गई है। 9 जुलाई तक सामान्य बारिश 239 मिमी होती थी। अब आंकड़ा इसे पार कर 243 मिमी हाे गया है, जाे सामन्य के मुकाबले 2% ज्यादा है।
पिछले 24 घंटों में अब तक कुल 56 मौतें हो चुकी हैं। जिसमे यूपी में सबसे ज्यादा 34 मौते हुई हैं, वहीं हिमाचल में 7, उत्तराखंड में 6, जम्मू-कश्मीर में 4, पंजाब में 3, राजस्थान में 1 और दिल्ली में 1 मौत की खबर सामने आयी हैं।
MORE NEWS>>>इंदौर में बेखौफ बदमाशों का आतंक, कैफे में घुसकर की तोड़फोड़ संचालक को भी पीटा, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

Leave a Comment