उत्तराखंड, दिल्ली, उत्तरप्रदेश, पंजाब और हरियाणा में लगातार हो रही भारी बारिश और खराब मौसम के चलते बीते 4 दिनों में 100 से भी ज्यादा लोग की जान चली गई हैं। 8 जुलाई से अब तक हिमाचल प्रदेश में 36, उत्तरप्रदेश में 34, जम्मू-कश्मीर में 15, उत्तराखंड में 9, दिल्ली में 5 और राजस्थान, महाराष्ट्र और हरियाणा में 1-1 लोगो की मौत हुई है।
![Breaking News](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/07/5812072320230711293l_1689129734-300x200.jpg)
वहीँ, हिमाचल में 10 हजार टूरिस्ट जगह-जगह फंसे हैं और चंद्रताल में 3 फीट तक बर्फ जम गई है। जिसके लिए 6 हेलिकॉप्टर को रेस्क्यू में लगाया गया हैं। कुल्लू में व्यास नदी के बहाव में आधा सैंज बाजार ही बह गया। वहीँ, उत्तराखंड में आज प्रदेश सरकार द्वारा बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। लैंडस्लाइड की वजह से गंगोत्री और यमुनोत्री नेशनल हाईवे कई जगहों पर बंद हैं। यहां 3 से 5 हजार लोग फंसे हुए हैं।
इधर, दिल्ली में ओल्ड रेलवे ब्रिज पर यमुना नदी का जलस्तर 207.2 मीटर पार कर चूका हैं। हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से 3.21 लाख क्यूसेक पानी छोड़ने से राजधानी में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।
![Breaking News](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/07/1-43-195x300.png)