मप्र के श्योपुर जिले में तैनात सिंचाई विभाग के SDO श्रीधरलाल अटेरिया के खिलाफ ग्वालियर के पड़ाव थाने में राजस्थान की रहने वाली महिला ने बुधवार को रेप की FIR दर्ज कराई है।
वहीँ, SDO ने भी महिला के खिलाफ हनीट्रैप का आरोप लगाते हुए जवाबी FIR कराई है। उन्होंने बताया कि, कुछ दिन पहले उनके पास महिला का कॉल आया था। जिसके बाद उन दोनों में दोस्ती हो गई। तो महिला अश्लील चैट करने लगी। इसके कुछ दिन बाद ही उसने VIDEO कॉल पर बात शुरू कर दी और SDO के कुछ आपत्तिजनक फोटो भी ले लिए। इसके बाद महिला बदनाम करने की धमकी देकर अब तक 10 लाख रुपए ऐंठ चुकी है।
![MP Live Updates](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/07/439c65b6-bd2e-40f0-b17b-f7d033cd8bf5_1689147799019-300x225.jpg)