हरियाणा के यमुनानगर के मानकपुर इंडस्ट्री एरिया के फेस 2 मे आज एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। घटना की सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो पता चला कि, उसकी गला रेत कर हत्या की गई है। इसके बाद पुलिस ने फोरेंसिक टीम को घटनास्थल पर बुलाया और कार्रवाई के बाद शव को नागरिक अस्पताल भिजवाया गया।
![Haryana News](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/07/1-52-300x224.png)
DSP जगाधरी राजेश कुमार ने बताया कि – सूचना मिली थी कि, इंडस्ट्री एरिया के फेस 2 के नजदीक कूड़ा दान के पास एक महिला का शव पड़ा हुआ है। दोनों थाना के SHO जनक राज और कुसुम बाला मौके पर पहुंचे और उन्होंने फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाकर घटनास्थल का मुआयना करवाया। फ़िलहाल मृतक महिला के बारे में अभी कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। महिला की उम्र 27 से 28 साल बताई जा रही है। मृतका की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
![Haryana News](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/07/2-28-300x226.png)