Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

“धर्मा प्रोडक्शन” की फ़िल्म के लिए मुंबई की सुप्रसिद्ध कास्टिंग एजेंसी ‘जोगी फ़िल्म कास्टिंग’ इन्दौर में करेगी ऑडिशनमुख्यमंत्री डॉ यादव ने दिखायी संवेदनशीलता, काफिला रुकवाकर पीड़िता की सुनी समस्यामप्र के सबसे बड़े बिना कर के विकास बजट पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को मंत्री राकेश शुक्ला ने दिया धन्यवाद……मध्यप्रदेश का धार्मिक मुख्यालय उज्जैन होगाअनाथ आश्रम में हो रहे घोर अनियमितताओं और गंभीर आरोपों की जांच की मांग: कांग्रेस महासचिव राकेश सिंह यादव ने उठाए कई सवालGolden Temple में लगे खालिस्तानी नारे.इंदौर में नोटा के नंबर 1 आने पर कांग्रेस ने केक काटकर मनाया जश्न .सलमान खान पर हमले की नाकाम साजिश.कीर्तन कर पहुंचे वोट डालने.सेना के जवानों ने डाला वोट.

राजगढ़ में कांग्रेस नेता की हत्या, डकैतों ने घर में रखा सोना-चांदी और दो राइफल लूटी, पत्नी गंभीर रूप से घायल

MP News
MP News

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

मप्र के राजगढ़ में डकैतों ने कांग्रेस नेता की बड़ी बेहरहमी से हत्या कर दी और घर में रखा 20 तोला सोना, 5 किलो चांदी और 2 राइफल लेकर फरार हो गए। वहीँ, कांग्रेस नेता की पत्नी गंभीर रूप से घायल है। घटना बुधवार रात जिले के सारंगपुर थाने से करीब 6 किलोमीटर दूर काचरिया पुरोहित गांव की हैं।

MP News
MP News

काचरिया पुरोहित गांव के पूर्व सरपंच बनेसिंह (85) के घर बुधवार रात डकैत घुस आए और उनसे संघर्ष करने में बनेसिंह की मौत हो गई। पूर्व सरपंच की पत्नी लाड़कुंवर बाई (82) को सारंगपुर में प्रारंभिक उपचार के बाद इंदौर के बॉम्बे अस्पताल रेफर किया गया है। बनेसिंह के बेटे राजेंद्र सिंह ने बताया कि, घर से सोना-चांदी, 2 राइफल और लाखों रुपए की नकदी गायब है।

सारंगपुर थाना प्रभारी आशुतोष उपाध्याय और SDOP जोइसदास मौके पर पहुंचे। वहीँ, सुचना मिलते ही राजगढ़ से SP वीरेंद्र सिंह डॉग स्क्वायड और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट के साथ मौके पर पहुंचे। भोपाल ग्रामीण रेंज DIG मोनिका शुक्ला ने काचरिया पुरोहित गांव पहुंचकर घटना की जानकारी जुटाई और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

SP वीरेंद्र सिंह ने बताया कि, रात करीब 2-3 बजे लुटेरे घर में पीछे की तरफ से घुसे थे। संभवत पीछे का दरवाजा खुला था, क्योंकि उस पर तोड़ने के कोई निशान नहीं मिले हैं। बदमाशों ने भारी डंडे से दंपती पर वार किया हैं। फ़िलहाल मामले की जांच के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है। यह किसी बाहरी गैंग का काम लगता है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ कर न्यायालय में पेश किया जायेगा।

MORE NEWS>>>सावन में लगाएं ये 5 चमत्कारी पौधे, भगवान शिव को भी बहुत प्रिय, किस्मत संवरने में नहीं लगेगी देर

Leave a Comment