Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

“धर्मा प्रोडक्शन” की फ़िल्म के लिए मुंबई की सुप्रसिद्ध कास्टिंग एजेंसी ‘जोगी फ़िल्म कास्टिंग’ इन्दौर में करेगी ऑडिशनमुख्यमंत्री डॉ यादव ने दिखायी संवेदनशीलता, काफिला रुकवाकर पीड़िता की सुनी समस्यामप्र के सबसे बड़े बिना कर के विकास बजट पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को मंत्री राकेश शुक्ला ने दिया धन्यवाद……मध्यप्रदेश का धार्मिक मुख्यालय उज्जैन होगाअनाथ आश्रम में हो रहे घोर अनियमितताओं और गंभीर आरोपों की जांच की मांग: कांग्रेस महासचिव राकेश सिंह यादव ने उठाए कई सवालGolden Temple में लगे खालिस्तानी नारे.इंदौर में नोटा के नंबर 1 आने पर कांग्रेस ने केक काटकर मनाया जश्न .सलमान खान पर हमले की नाकाम साजिश.कीर्तन कर पहुंचे वोट डालने.सेना के जवानों ने डाला वोट.

सावन में लगाएं ये 5 चमत्कारी पौधे, भगवान शिव को भी बहुत प्रिय, किस्मत संवरने में नहीं लगेगी देर

Sawan 2023
Sawan 2023

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

भगवान श्री शम्भू का प्रिय श्रावण Sawan 2023 मास चल रहा है। इस महीने भगवान शिव की सच्चे मन से पूजा-अर्चना करने वालों की झोली कभी खाली नहीं रहती है। वहीँ, वास्तु शास्त्र में भी सावन से जुड़े कई खास उपाय बताए गए हैं। जिसमे सावन में घर के आस-पास कुछ चमत्कारी पौधे लगाने से इंसान का भाग्य संवरता है। इनमें से कुछ पौधों को तो आप घर के अंदर या छत पर भी रख सकते हैं। वहीँ, ये पौधे भगवान शिव को भी बहुत प्रिय है।

तुलसी का पौधे
तुलसी का पौधे

1. तुलसी का पौधे –

तुलसी के पौधे को सावन के महीने में या कार्तिक के महीने में लगाना सर्वोत्तम माना जाता है। तुलसी का पौधा घर के बीचों बीच लगाना चाहिए, और वैवाहिक जीवन की बेहतरी, सुख-समृद्धि, बेहतर स्वास्थ्य के लिए रोज इसके नीचे घी का दीपक जलाएं और इसकी परिक्रमा करें। साथ ही नित्य प्रातः खाली पेट तुलसी के पत्ते और बीज खाने से संतान उत्पत्ति की समस्याएं भी समाप्त होती हैं। वहीँ, इस पौधे से वाणी और बुद्धि अत्यंत प्रखर होती है।

केले का पौधा
केले का पौधा

2. केले का पौधा –

सावन की एकादशी को या बृहस्पतिवार (गुरूवार) को केले का पेड़ घर के पीछे की ओर लगाना चाहिए। ध्यान रखे केले का पेड़ कभी भी घर के सामने नहीं लगाए। केले के पौधे में नियमित जल डालने से वैवाहिक जीवन की सारी समस्याएं दूर हो जाती हैं और केले की जड़ को पीले धागे में बांध कर धारण करने से शीघ्र विवाह भी होता है और बृहस्पति भी मजबूत होता है। Sawan 2023

अनार का पौधा
अनार का पौधा

3. अनार का पौधा –

आप कभी भी अनार का पौधा लगा सकते हैं, परन्तु अगर इसका पौधा रात को लगाएं तो उत्तम होगा। वहीँ, घर के सामने अगर अनार का पौधा लगाएं तो सर्वोत्तम होगा। ध्यान रखे घर के बीचों बीच कभी भी इसका पौधा न लगाएं। अनार का पौधा घर में लगाने से घर का वातावरण उत्तम होता है और नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है। इससे घर पर तंत्र मंत्र की क्रियाएं असर नहीं करती और अनार के फूल को शहद में डुबाकर जल प्रवाह किया जाए तो भारी से भारी कष्ट भी मिट जाता है। साथ ही व्यक्ति तमाम समस्याओं से भी मुक्त हो जाता है।

शमी का पौधा
शमी का पौधा

4. शमी का पौधा-

सावन के महीने के किसी भी शनिवार की शाम को आप शमी का पौधा लगा सकते हैं। यह पौधा घर के मुख्य द्वार के बाईं ओर लगाना शुभ माना जाता हैं और नियमित रूप से शमी वृक्ष के नीचे सरसों तेल का दीपक जलाने से शनि की पीड़ा कम होती है और स्वास्थ्य भी उत्तम रहता हैं। विजय दशमी के दिन शमी की विशेष पूजा आराधना करने से व्यक्ति को कभी भी धन-धान्य का अभाव नहीं होता है। Sawan 2023

पीपल का पौधा
पीपल का पौधा

5. पीपल का पौधा –

सावन के महीने में किसी भी दिन पीपल का वृक्ष लगाया जा सकता है, लेकिन अगर आप इसे सावन के बृहस्पतिवार (गुरुवार) को लगाए तो उत्तम होगा। कभी भी घर में पीपल न लगाएं, इसे पार्क या सड़क के किनारे ही लगाना चाहिए। पीपल के वृक्ष लगाने से संतान प्राप्ति आसान हो जाती है और पीपल की जड़ में जल देने से और उसकी परिक्रमा करने से संतान दोष का भी नाश होता है तथा घर में बीमारियां नहीं रहती। शनिवार के दिन पीपल के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाने से व्यक्ति के साथ दुर्घटना नहीं होती है।

MORE NEWS>>>हरियाणा को केंद्र से मिली 216.80 करोड़ की रहत, दो दिन पहले ही CM खट्‌टर से मिले थे PM मोदी, अब तक 10 की मौत

Leave a Comment