Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

“धर्मा प्रोडक्शन” की फ़िल्म के लिए मुंबई की सुप्रसिद्ध कास्टिंग एजेंसी ‘जोगी फ़िल्म कास्टिंग’ इन्दौर में करेगी ऑडिशनमुख्यमंत्री डॉ यादव ने दिखायी संवेदनशीलता, काफिला रुकवाकर पीड़िता की सुनी समस्यामप्र के सबसे बड़े बिना कर के विकास बजट पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को मंत्री राकेश शुक्ला ने दिया धन्यवाद……मध्यप्रदेश का धार्मिक मुख्यालय उज्जैन होगाअनाथ आश्रम में हो रहे घोर अनियमितताओं और गंभीर आरोपों की जांच की मांग: कांग्रेस महासचिव राकेश सिंह यादव ने उठाए कई सवालGolden Temple में लगे खालिस्तानी नारे.इंदौर में नोटा के नंबर 1 आने पर कांग्रेस ने केक काटकर मनाया जश्न .सलमान खान पर हमले की नाकाम साजिश.कीर्तन कर पहुंचे वोट डालने.सेना के जवानों ने डाला वोट.

चंद्रयान-3 का काउंटडाउन शुरू, आज 2.35 बजे होगी लॉन्चिंग, LVM-3 लॉन्चर का किया जा रहा इस्तेमाल

Chandrayaan-3
Chandrayaan-3

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

भारत का तीसरे मून मिशन Chandrayaan-3 आज लॉन्च होने जा रहा हैं, जिसकी लॉन्चिंग का काउंटडाउन भी शुरू हो चुका है। यह यान आज दोपहर 2:35 बजे चंद्रमा की ओर उड़ान भरेगा, जिसे इसे आंध्रप्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से छोड़ा जाएगा।

Chandrayaan-3
Chandrayaan-3

जिसके बाद 615 करोड़ की लागत से तैयार हुआ ये मिशन करीब 50 दिन की यात्रा के बाद चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास लैंडिंग करेगा। ‘चंद्रयान-3’ को भेजने के लिए LVM-3 लॉन्चर का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसे पहले GSLV MK-III के नाम से जाना जाता था, इसी रॉकेट से स्पेस एजेंसी इसरो ने चंद्रयान-2 को लॉन्च किया था।

Chandrayaan-3
Chandrayaan-3

वहीँ, इस लॉन्चिंग पर PM मोदी ने ट्वीट कर कहा कि, “जहां तक ​​भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र की बात है, तो 14 जुलाई 2023 हमेशा सुनहरे अक्षरों में अंकित रहेगा। आज चंद्रयान-3, हमारा तीसरा चंद्र मिशन, अपनी यात्रा पर निकलेगा और यह उल्लेखनीय मिशन हमारे राष्ट्र की आशाओं और सपनों को आगे बढ़ाएगा।

PM Modi Twitt
PM Modi Twitt

Chandrayaan-3 की लॉन्च की तैयारी पूरी हो चुकी है। श्रीहरिकोटा में फ़िलहाल तापमान 32 डिग्री है और आसमान भी साफ है। चंद्रयान-3 को चांद तक पहुंचने में महीने भर से भी ज्यादा का समय लगेगा। यह 23 या 24 अगस्त को चांद की सतह पर लैंड कर सकता है। हालांकि, इस तारीख में बदलाव भी हो सकते है, हो सकता है कि, यह सितंबर में चाँद की जमीन पर अपने कदम रखे। आपको बता दें कि, चंद्रयान-2 को 22 जुलाई को लॉन्च किया गया था, लेकिन 6-7 सितंबर को विक्रम लैंडर की क्रैश लैंडिंग हो गई थी।

PM Modi Twitt
PM Modi Twitt

MORE NEWS>>>जानिए क्या है चंद्रयान-3 का मकसद…? चाँद का दक्षिणी ध्रुव ही क्यों हैं इसका लक्ष्य

Leave a Comment