मप्र के जबलपुर में लॉ छात्र संगठन ने अपनी मांगों को लेकर रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय का घेराव किया और इस दौरान छात्र कॉलेज में तालाबंदी करने लगे। तो पुलिस से उनकी झड़प हो गयी। इसके बाद पुलिस ने बलपूर्वक कार्यवाही करते हुए कई छात्रों को गिरफ्तार किया है।
![MP Live Updates](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/07/Capture-6-300x191.png)
गिरफ़्तारी के बाद स्टूडेंट का कहना है कि, पुलिस ने उनके साथ बे-वजह मारपीट की है। इधर, पुलिस ने भी अपना पक्ष रखते हुए बताया कि, “छात्रों ने बिना किसी सूचना के यूनिवर्सिटी के यहाँ प्रदर्शन किया और जबरदस्ती तालाबंदी करने की कोशिश करने लगे, जिसके बाद पुलिस ने बलपूर्वक छात्रों को हटाते हुए गिरफ्तार किया है।
मध्यप्रदेश सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 42 फीसदी महंगाई भत्ता –
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। अब इन सभी कर्मचारियों को केंद्रीय कर्मचारियों के समान ही 42 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। यह जनवरी से जून तक महंगाई भत्ते का एरियर 3 समान किस्तों में दिया जाएगा।
![CM Shivraj Singh Chouhan](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/04/download-2.jpg)