Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

“धर्मा प्रोडक्शन” की फ़िल्म के लिए मुंबई की सुप्रसिद्ध कास्टिंग एजेंसी ‘जोगी फ़िल्म कास्टिंग’ इन्दौर में करेगी ऑडिशनमुख्यमंत्री डॉ यादव ने दिखायी संवेदनशीलता, काफिला रुकवाकर पीड़िता की सुनी समस्यामप्र के सबसे बड़े बिना कर के विकास बजट पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को मंत्री राकेश शुक्ला ने दिया धन्यवाद……मध्यप्रदेश का धार्मिक मुख्यालय उज्जैन होगाअनाथ आश्रम में हो रहे घोर अनियमितताओं और गंभीर आरोपों की जांच की मांग: कांग्रेस महासचिव राकेश सिंह यादव ने उठाए कई सवालGolden Temple में लगे खालिस्तानी नारे.इंदौर में नोटा के नंबर 1 आने पर कांग्रेस ने केक काटकर मनाया जश्न .सलमान खान पर हमले की नाकाम साजिश.कीर्तन कर पहुंचे वोट डालने.सेना के जवानों ने डाला वोट.

भोपाल में कांग्रेस प्रदर्शन जारी, CM हाउस घेरने जा रहे थे कोंग्रेसियो पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, महिला कार्यकर्ता का सिर फूटा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

पटवारी परीक्षा गड़बड़ी को लेकर भोपाल में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन जारी है। कांग्रेस नेता और सभी कार्यकर्ता पहले रोशनपुरा चौराहे पर जुटे और यही से CM हाउस का घेराव करने के लिए निकले हैं। वहीं, भीड़ को देखते हुए प्रशासन द्वारा CM हाउस की सिक्योरिटी बढ़ा दी है और वॉटर कैनन का यूज कर कार्यकर्ताओं को पीछे हटाया जा रहा है।

पटवारी भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप में परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर CM हाउस का घेराव करने जा रहे जिला कांग्रेस कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी और कर्मचारी चयन मंडल के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आगे बढ़े तो पुलिस ने बाणगंगा चौराहा पर रोक लिया। जिसके बाद जब कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश की, तो पुलिस ने वॉटर कैनन चलाकर उन्हें खदेड़ दिया।

भोपाल की दक्षिण-पश्चिम विधानसभा से कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा ने कहा कि, ”हम शांतिपूर्ण तरीके से CBI जांच की मांग कर रहे हैं। सरकारी हमारी बात सुनने को तैयार नहीं है। जिसके लिए ज्ञापन देना चाहते थे। लेकिन शासन ने पुलिस को भेजकर हमारे उप्पर लाठीचार्ज कराया और वॉटर कैनन चलाई जिससे भगदड़ मच गई। यह अत्याचार है। लोकतंत्र की हत्या है। कांग्रेस डरने वाली नहीं हम लगातार जांच की मांग करते हुए लड़ाई लड़ते रहेंगे। इस कार्यवाही में कांग्रेस अध्यक्ष मोनू सक्सेना को गंभीर चोट आई है। महक राणा को भी काफी चोट लगी है और 25 से 50 कार्यकर्ता भी घायल हुए हैं।”

MP Live Updates 
MP Live Updates

पुलिस का दावा – लाठीचार्ज नहीं किया

विधायक के आरोप पर भोपाल के Addl. DCP राजेश सिंह भदौरिया ने कहा कि, प्रदर्शन की अनुमति नहीं ली गई थी। पुलिस ने कोई लाठीचार्ज नहीं किया। बैरिकेड गिराने पर सभी घायल हुए हैं। कुछ पुलिसकर्मियों को भी चोट आईं हैं। सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

MORE NEWS>>>हेटस्पीच मामले में आजम खान को 2 साल की सजा, रामपुर की MP-MLA कोर्ट ने सुनाया फैसला, पहले भी जा चुके है जेल

Leave a Comment