छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के खमतराई इलाके में एक शख्स ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। घटनास्थल से पुलिस को किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। इस वजह से यह साफ नहीं हो सका कि आखिर उसने अपनी जान क्यों ली। फ़िलहाल खमतराई थाने की पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
![Alok Singh (45)](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/07/2-32-300x224.png)
घटना धन लक्ष्मी नगर इलाके की है। जहाँ आलोक सिंह (45) यहां अपनी पत्नी और 3 बच्चों के साथ रह रहा था। मूलत: उत्तर प्रदेश के बलिया का रहने वाला आलोक सिंह निको इस्पात नाम की कंपनी में मैनेजनमेंट अधिकारी था। ये बात भी सामने आई है कि, 2 दिन पहले ही उसने संस्थान से इस्तीफा दिया और अब खुदकुशी कर ली।
![Suicide in Cg](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/07/3-10-300x224.png)
घटना शुक्रवार दोपहर 12:00 बजे के आसपास हुई। जब आलोक का एक बेटा और दो बेटियां स्कूल गए हुए थे। घर पर उनकी सिर्फ पत्नी और वो थे। तभी अचानक बेडरूम से फायर की आवाज आई। गोली चलने की आवाज सुनकर पत्नी जब बेडरूम की ओर भागी तो उन्होंने देखा कि, पति का शव खून से सना जमीन पर पड़ा हुआ है। इसके बाद उन्होंने पड़ोसियों को जानकारी दी और मामला पुलिस के पास पहुंचा।
![Suicide in Cg](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/07/1-59-300x224.png)