छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में सोमवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। वहीँ, एक शख्स गंभीर रूप से घायल है। घटना की सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने चारो शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और मामले की जाँच शुरू की।
![Accident in Cg](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/07/3-11-300x223.png)
हादसा छुरिया थाना क्षेत्र में सुबह करीब 11 बजे के आस-पास हुआ है। बोईरडीह के रहने वाले 2 युवक त्योहार मनाने के लिए निकले थे। जबकि 3 लोग काम से जा रहे थे। तभी रास्ते में दोनो की बाइक में आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सभी युवक रोड के किनारे पहुंचे गए और 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीँ, एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही हैं।
हादसे के बाद आस-पास के लोग मोके पर पहुंचे और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी, सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों युवको के शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छुरिया भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर पोस्टमार्टम की कार्यवाही शुरू की। इनमें से घायल युवक का उपचार किया जा रहा है। इस हादसे में जिन लोगों की मौत हुई है, वह सभी किसान परिवार से ताल्लुक रखते थे।
![Accident in Cg](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/07/1-63-300x224.png)