हरियाणा के करनाल जिले की उत्तम कॉलोनी में एक युवक ने मानसिक रूप से परेशानी के चलते सल्फास की गोलियां निगल लीं। जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ती चली गई और अस्पताल पहुँचने से पहले ही उसकी मौत हो गयी।
पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान राजेश (26) के रूप में हुई है। परिजनों का कहना है कि, “राजेश निर्माणाधीन मकानों में POP का काम करता था और पिछले 2 साल से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। मंगलवार की सुबह भी उठकर पहले उसने पत्नी के साथ मंदिर में पूजा अर्चना की और इसके बाद दोनों पति-पत्नी घर पर आ गए।
![Rajesh (26)](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/07/2-37-300x189.png)
जिसके बाद पत्नी अपने काम में लग गई और पीछे से युवक ने सल्फास की गोलियां निगल ली। सल्फास खाने के बाद ही राजेश की हालत बिगड़ती चली गई। पत्नी ने जब कमरे में आकर देखा तो वह जमीन पर पड़ा हुआ था। जिसके बाद परिवार के लोगों को बुलाकर उसे अस्पताल लाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने जाँच एक बाद उसे मृत घोषित कर दिया।”
![Suicide in Haryana](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/07/1-69-300x225.png)