उत्तराखंड में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। जहाँ चमोली अलकनंदा नदी के पास एक ट्रांसफार्मर में ब्लास्ट होने से 10 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, वहीं कई लोग घायल हैं। ब्लास्ट होने के बाद उस जगह में करंट उतर आया, जिससे कई लोग इसकी चपेट में आ गए।
![BREAKING NEWS](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/07/comp-11_1689751526-300x225.gif)
उत्तराखंड के DGP अशोक कुमार ने बताया कि, अब तक 15 लोगों की मौत की सूचना मिली है। मृतकों में एक पीपलकोटी का आउट पोस्ट इंचार्ज भी शामिल है। पुलिस को चमोली में नदी के किनारे एक डेडबॉडी पड़ी थी। उसे देखने के लिए कई लोग गए थे, वो भी करंट की चपेट में आ गए। कुछ रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि, नदी के किनारे नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत काम चल रहा था। यहां कई मजदूर भी करंट लगने से घायल हुए हैं। फ़िलहाल बचाव और राहत कार्य जारी हैं।
![BREAKING NEWS](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/07/comp-21_1689752317-300x225.gif)