Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

“धर्मा प्रोडक्शन” की फ़िल्म के लिए मुंबई की सुप्रसिद्ध कास्टिंग एजेंसी ‘जोगी फ़िल्म कास्टिंग’ इन्दौर में करेगी ऑडिशनमुख्यमंत्री डॉ यादव ने दिखायी संवेदनशीलता, काफिला रुकवाकर पीड़िता की सुनी समस्यामप्र के सबसे बड़े बिना कर के विकास बजट पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को मंत्री राकेश शुक्ला ने दिया धन्यवाद……मध्यप्रदेश का धार्मिक मुख्यालय उज्जैन होगाअनाथ आश्रम में हो रहे घोर अनियमितताओं और गंभीर आरोपों की जांच की मांग: कांग्रेस महासचिव राकेश सिंह यादव ने उठाए कई सवालGolden Temple में लगे खालिस्तानी नारे.इंदौर में नोटा के नंबर 1 आने पर कांग्रेस ने केक काटकर मनाया जश्न .सलमान खान पर हमले की नाकाम साजिश.कीर्तन कर पहुंचे वोट डालने.सेना के जवानों ने डाला वोट.

सिंधिया के गढ़ में प्रियंका महारैली, ग्वालियर पहुँच कर रानी लक्ष्मीबाई की समाधि पर दी पुष्पांजलि, तीन स्तरीय सुरक्षा में रहेंगी प्रियंका

BREAKING NEWS 
BREAKING NEWS 

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भाजपा केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के गढ़ ग्वालियर पहुंची हैं। एयरपोर्ट पहुंचे ही पूर्व सीएम कमलनाथ और दिग्विजय सिंह ने उनका स्वागत किया। सबसे पहले वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की समाधि पहुंचीं और यहां पुष्पांजलि अर्पित की। यहां वे जन आक्रोश महारैली के जरिए चुनावी अभियान का आगाज करेंगी और थोड़ी देर में ही मेला ग्राउंड पर विशाल सभा को संबोधित करेंगी।

BREAKING NEWS 

प्रियंका की सभा जन आक्रोश महारैली के लिए तीन मंच बनाए गए हैं। मुख्य मंच पर प्रियंका के साथ पूर्व सीएम व पीसीसी चीफ कमलनाथ और दिग्विजय सिंह समेत दूसरे बड़े नेता होंगे। दूसरे मंच पर प्रदेश के नेता, पदाधिकारी रहेंगे। तीसरे मंच पर कांग्रेस के सांसद, विधायक और महापौर रहेंगे। दावा है कि, सभा में ग्वालियर-चंबल अंचल से करीब एक लाख लोग शामिल होंगे।

BREAKING NEWS 
BREAKING NEWS

ग्वालियर प्रवास के दौरान प्रियंका गांधी तीन स्तरीय सुरक्षा में रहेंगी हैं। पुलिस और प्रशासन जानता है कि, गांधी परिवार के सदस्य कभी भी सुरक्षा घेरा तोड़कर आम जनता के बीच पहुंच जाते हैं, इसलिए एयरपोर्ट से लेकर मंच तक वे ट्रिपल लेयर सिक्योरिटी में है। यहां कोई भी आमजन उन तक नहीं पहुंच पाएगा।

BREAKING NEWS 
BREAKING NEWS

एक क्विंटल फूलों से सजा मंच –

जिस मंच पर प्रियंका बैठेंगी, उसे एक क्विंटल फूलों से सजाया गया है। एसी, कारपेट के अलावा ग्रीन रूम बनाया गया है। पंडाल में 60 से 70 हजार कुर्सियां लगाई गई हैं। इनमें 1500 कुर्सियां वीआईपी के लिए रिजर्व हैं। प्रियंका यहां एक घंटे रहने के बाद वापस दिल्ली के लिए रवाना होंगी।

MORE NEWS>>>सुपौल में पुलिस गाड़ी ने दिव्यांग को मारी टक्कर, इलाज के दौरान हुई मौत, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

Leave a Comment