Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

“धर्मा प्रोडक्शन” की फ़िल्म के लिए मुंबई की सुप्रसिद्ध कास्टिंग एजेंसी ‘जोगी फ़िल्म कास्टिंग’ इन्दौर में करेगी ऑडिशनमुख्यमंत्री डॉ यादव ने दिखायी संवेदनशीलता, काफिला रुकवाकर पीड़िता की सुनी समस्यामप्र के सबसे बड़े बिना कर के विकास बजट पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को मंत्री राकेश शुक्ला ने दिया धन्यवाद……मध्यप्रदेश का धार्मिक मुख्यालय उज्जैन होगाअनाथ आश्रम में हो रहे घोर अनियमितताओं और गंभीर आरोपों की जांच की मांग: कांग्रेस महासचिव राकेश सिंह यादव ने उठाए कई सवालGolden Temple में लगे खालिस्तानी नारे.इंदौर में नोटा के नंबर 1 आने पर कांग्रेस ने केक काटकर मनाया जश्न .सलमान खान पर हमले की नाकाम साजिश.कीर्तन कर पहुंचे वोट डालने.सेना के जवानों ने डाला वोट.

बिहार में प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग, घटना में 1 की मौत 2 की हालत गंभीर, प्रदेश में गरमाई सियासत

Bihar News
Bihar News

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बिहार के कटिहार जिले में बिजली विभाग के खिलाफ सड़क जाम कर प्रदर्शन कर रहे 1 व्यक्ति की पुलिस फायरिंग में मौत हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल है। हालांकि ग्रामीणों का आरोप है कि, इस हमले में 5 लोगों को गोली लगी है, जिसमें से 3 की मौत हुई और प्रशासन अपनी गलती छुपाने के लिए आंकड़े गलत बता रहा हैं।

आपको बता दें कि, बारसोई अनुमंडल में बुधवार दोपहर बिजली विभाग के खिलाफ कई लोग बिजली दफ्तर का घेराव करने पहुंचे थे। प्राणपुर के बस्तौल चौक और बारसोई प्रखंड मुख्यालय का मेन रोड जाम करके लोगों ने प्रदर्शन किया और इस दौरान भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पहुंची पुलिस पर आक्रोशित लोगों ने पथराव कर दिया। जिसके बाद स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने गोली चलाई।

वहीँ, SP जितेंद्र कुमार ने कहा कि, एक मौत की पुष्टि की है। मृतक का नाम बासल गांव निवासी खुर्शीद आलम (34) है। वहीं, बारसोई के चापाखोड़ पंचायत निवासी नियाज आलम (32) की हालत नाजुक है। यह फायरिंग कैसे हुई, इसका आदेश किसने दिया। इसकी जांच कराई जाएगी।

MORE NEWS>>>समंदर किनारे चेतना ने लगाई आग, ब्लैक आउटफिट कहर बरपाती नजर आईं एक्ट्रेस, तस्वीरें देखकर बेताब हुए फैंस

उधर, इस घटना के बाद प्रदेश में सियासत तेज हो गई है। विपक्ष ने सरकार पर हमलावर होते हुए नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा मुख्यालय से घटना स्थल के लिए रवाना हो गए हैं। वहीँ, BJP प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने बताया कि, कटिहार में नीतीश जी की पुलिस ने गोली चलाकर आम लोगों काे मारने का काम किया, जो काफी दुर्भाग्यपूर्ण है और इसकी हाई लेवल जांच की जानी चाहिए।

Leave a Comment