बिहार के सबसे खतरनाक जिला मुजफ्फरपुर से हत्या के प्रयास की एक और घटना सामने आ रही हैं, जहाँ गुरुवार को कुछ अज्ञात अपराधियों ने एक छात्र को दिनदहाड़े गोली मार दी। घटना के बाद उसे छात्र को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां नाजुक स्थिति में उसका इलाज किया जा रहा है।
![Bihar News](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/07/20230727125928_1690443733-300x225.jpg)
मामला जिले के सदर थाना क्षेत्र का है, जहाँ खबरा निवासी स्वर्गीय नगीना पासवान के 16 वर्षीय पुत्र आकाश पासवान अपने घर से किसी काम के लिए बाहर गया हुआ था। इसी दौरान खबरा चौक के समीप कुछ बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने उसे सीने में गोली मार मौका-ए-वारदात से फरार हो गए दी। वहीँ, घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों द्वारा ही सदर थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। जिसके बाद आनन-फानन में पुलिस दस्ता मौके पर पहुंचा और घायल आकाश को बैरिया के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
![Bihar News](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/07/20230727125852_1690443750-300x225.jpg)