Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

“धर्मा प्रोडक्शन” की फ़िल्म के लिए मुंबई की सुप्रसिद्ध कास्टिंग एजेंसी ‘जोगी फ़िल्म कास्टिंग’ इन्दौर में करेगी ऑडिशनमुख्यमंत्री डॉ यादव ने दिखायी संवेदनशीलता, काफिला रुकवाकर पीड़िता की सुनी समस्यामप्र के सबसे बड़े बिना कर के विकास बजट पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को मंत्री राकेश शुक्ला ने दिया धन्यवाद……मध्यप्रदेश का धार्मिक मुख्यालय उज्जैन होगाअनाथ आश्रम में हो रहे घोर अनियमितताओं और गंभीर आरोपों की जांच की मांग: कांग्रेस महासचिव राकेश सिंह यादव ने उठाए कई सवालGolden Temple में लगे खालिस्तानी नारे.इंदौर में नोटा के नंबर 1 आने पर कांग्रेस ने केक काटकर मनाया जश्न .सलमान खान पर हमले की नाकाम साजिश.कीर्तन कर पहुंचे वोट डालने.सेना के जवानों ने डाला वोट.

रीवा के थाने में SI ने TI को सीने में मारी गोली, किसी बात को लेकर दोनों के बीच हुई थी कहासुनी, हालत नाजुक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

मप्र के रीवा जिले के सिविल लाइन थाना प्रभारी हितेन्द्र नाथ शर्मा को उन्ही के स्टाफ के SI बीआर सिंह ने गोली मार दी। घटना गुरुवार दोपहर 3 बजे की है। पुलिसकर्मी द्वारा घटना के बारे में बताया जा रहा हैं कि, दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसी को लेकर SI ने पिस्टल से फायर कर दिया। गोली TI के सीने में लगी है, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां उनका इलाज किया जा रहा हैं।

आरोपी SI बीआर सिंह और TI हितेन्द्र नाथ शर्मा
                आरोपी SI बीआर सिंह                                                      TI हितेन्द्र नाथ शर्मा

सीहोर में ट्राले में आग लगने से जिंदा जला ड्राइवर –

सीहोर से आष्टा जाने वाले मार्ग में एक ट्राले में अचानक से आग लग गई। इस हादसे में ड्राइवर जिंदा जलकर मर गया। पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान संदीप पिता हरिनारायण (26) के रूप में हुई हैं, जो नर्मदा पार्वती परियोजना में राजस्थान की ट्रांसपोर्ट कंपनी का ट्राला चलाता था।

MP Live Updates
MP Live Updates

संदीप मूलत: राजगढ़ का रहने वाला था। गुरुवार को भंवरा के पास बने डिपो से पाइपो का परिवहन करते समय करीब 8 बजे ट्राले में अचानक से आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि ड्राइवर को ट्राले से बाहर आने का समय ही नहीं मिला और अंदर फंस कर ही उसकी मौत हो गयी।

MORE NEWS>>>मुजफ्फरपुर में 12वीं के छात्र को गोली मारी, हालत नाजुक, बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

Leave a Comment