तमिलनाडु के कृष्णागिरी जिले में पटाखा बनाने की यूनिट में जोरदार धमाका हो गया। इस हादसे में 3 महिलाओं सहित 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। गौरतलब है कि, मंगलवार को भी विरुधुनगर जिले के शिवकाशी शहर में एक पटाखा बनाने की फैक्ट्री में विस्फोट होने से 2 लोगों की मौत हो गई थी।
![BREAKING NEWS](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/07/1-83-300x224.png)
पुलिस के मुताबिक, घटना जिले के पझायापेट्टई में पटाखा बनाने की यूनिट में सुबह करीब 10 बजे यह हादसा हुई। जिस वक़्त ये हादसा हुआ उस वक़्त यूनिट में करीब 12-15 मजदूर काम कर रहे थे। दरअसल, 2 महिला मजदूर पटाखा बनाने में इस्तेमाल होने वाले बारूद को उठाकर ले जा रही थीं। तभी उसमें धमाका हो गया। जिसमे कई लोग घायल हो गए।
![BREAKING NEWS](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/07/31_1690623526-300x225.gif)