ग्वालियर के थाटीपुर गांव में मंगलवार सुबह दंदरौआ धाम (हनुमान मंदिर) जाने और चाय बनाने में देरी होने पर एक युवक ने अपनी पत्नी की गला घोंट कर हत्या कर दी। घटना की सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और कार्यवाही शुरू की।
![Sadhna Rajak (22)](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/08/Capture-1-300x222.png)
पुलिस के मुताबिक, मृतका साधना रजक (22) की 2 साल पहले गांव थाटीपुर निवासी मोहित रजक के साथ शादी हुई थी। शादी के 6 महीने बाद से ही पति उसे परेशान कर रहा था। आज सुबह भी हनुमान मंदिर जाने और चाय बनाने में देरी होने पर दोनों में झगड़ा हुआ और गुस्साए पति ने महिला की गाला घोंट कर हत्या कर दी। फ़िलहाल पुलिस ने आरोपी पति को अरेस्ट कर पूछताछ शुरू की हैं।
जबलपुर में घूस लेते पकड़ाया क्लर्क –
उधर, जबलपुर के संभागायुक्त कार्यालय में पदस्थ बाबू महेंद्र कुमार मिश्रा को जबलपुर लोकायुक्त ने 20 हजार रुपए की घूस लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा हैं। सहायक ग्रेड- 3 के पद पर पदस्थ महेंद्र कुमार मिश्रा ने जबलपुर निवासी अभिषेक पाठक से उसकी जमीन को कब्जा मुक्त करवाने के बदले में रिश्वत मांगी थी। जिसके बाद फरियादी अभिषेक पाठक ने लोकायुक्त से इस बारे में शिकायत की और बाबू को रंगे हाथों गिरफ्तार करवाया।
![Clerk Mahendra Kumar Mishra](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/08/1-3-300x222.png)