कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल हो गई है। मंगलवार को लोकसभा सचिवालय ने इसकी अधिसूचना जारी की हैं। दरअसल राहुल केरल के वायनाड से सांसद हैं। राहुल आज ही संसद पहुंच सकते हैं और लोकसभा की आगामी कार्यवाही में शामिल भी सकते हैं। उधर, इस फैसले के बाद कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया।
![BREAKINGN NEWS](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/08/comp-233_1691385815-300x225.webp)
आपको बता दें कि, मोदी सरनेम मानहानि केस में राहुल को 23 मार्च को निचली अदालत ने 2 साल की सजा सुनाई थी। इसके 24 घंटे में ही 24 मार्च को उनकी सांसदी चली गई थी। इसके बाद गुजरात हाईकोर्ट ने भी सजा बरकरार रखी थी। जिसके बाद राहुल ने इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई थी। जिसमे 134 दिन बाद 4 अगस्त को कोर्ट ने इस केस में राहुल की सजा पर रोक लगाते हुए उनकी सांसदी बहाल करने का फैसला सुनाया।
आज लोकसभा में आज पेश होंगे 4 बिल –
-
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन बिल, 2023 पेश करेंगे।
-
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह अनुसंधान नेशनल रिसर्च फाउंडेशन बिल, 2023 पेश करेंगे।
-
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया फार्मेसी (संशोधन) विधेयक, 2023 पेश करेंगे।
-
केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल मीडिएशन बिल, 2023 पेश करेंगे।