बिहार के मोतिहारी जिले के केसरिया इलाके में घर से रजिस्ट्री ऑफिस जा रहे एक ताइद (कागजी कार्रवाई का काम करनेवाला निजी आदमी) की दिन दहाड़े गोली मार कर हत्या कर दी गई है। इस घटना को दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने अंजाम दिया है।
![Munna Dubey (45)](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/08/whatsapp-image-2023-08-08-at-22437-pm_1691485608-300x225.jpeg)
पुलिस के मुताबिक, मननपुर गांव निवासी मृतक मुन्ना दुबे (45) केसरिया रजिस्ट्री ऑफिस में ताइदी का काम करता था और इसके अलावा वह जमीन का भी काम करता था। (Bihar News) सुबह ऑफिस जाते टाइम मुन्ना की बाइक को घेर कर सिर में एक के बाद एक पांच गोली दागी गई है। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस हत्या के पीछे की वजह जमीन विवाद सामने आया है।
![injured bittu](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/08/bfb61efe-f97d-4655-885d-f4d37bcb0c1b_1691483469570-300x225.jpg)
घटना के वक्त मुन्ना के बाइक पर पीछे बैठा बिट्टू गिर गया और उसके बाएं पांव में जख्म आया है। फ़िलहाल घायल बिट्टू का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही चकिया SDPO सतेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और उनके नेतृत्व में SIT का गठन किया गया है। फ़िलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर घटनास्थल से 6 खोके (बुलेट शैल) बरामद किये है।
![Bihar News](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/08/mot11_1691491261-300x225.jpg)