Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

“धर्मा प्रोडक्शन” की फ़िल्म के लिए मुंबई की सुप्रसिद्ध कास्टिंग एजेंसी ‘जोगी फ़िल्म कास्टिंग’ इन्दौर में करेगी ऑडिशनमुख्यमंत्री डॉ यादव ने दिखायी संवेदनशीलता, काफिला रुकवाकर पीड़िता की सुनी समस्यामप्र के सबसे बड़े बिना कर के विकास बजट पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को मंत्री राकेश शुक्ला ने दिया धन्यवाद……मध्यप्रदेश का धार्मिक मुख्यालय उज्जैन होगाअनाथ आश्रम में हो रहे घोर अनियमितताओं और गंभीर आरोपों की जांच की मांग: कांग्रेस महासचिव राकेश सिंह यादव ने उठाए कई सवालGolden Temple में लगे खालिस्तानी नारे.इंदौर में नोटा के नंबर 1 आने पर कांग्रेस ने केक काटकर मनाया जश्न .सलमान खान पर हमले की नाकाम साजिश.कीर्तन कर पहुंचे वोट डालने.सेना के जवानों ने डाला वोट.

जब Chandrayaan-3 ने ISRO से पूछा – आ गया हूं चांद के ऑर्बिट में, फोटो भेजूं क्या?

Chandrayaan-3 Update 
Chandrayaan-3 Update 

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Chandrayaan-3 ने ISRO से ट्वीट करके एक सवाल पूछा हैं – ‘मैं आ गया हूं चांद के ऑर्बिट में, फोटो भेजूं क्या?’ जिसके बाद इस ट्विट को अब तक 1600 से ज्यादा बार रीट्वीट किया गया है और 10 हजार से ज्यादा लाइक्स भी मिले हैं। वहीँ, 86 बार कोट करने के साथ 37 बार बुकमार्क किया गया है। इसके अलावा इसे 1.68 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

Chandrayaan-3 Update 
Chandrayaan-3 Update

ट्वीट में Chandrayaan-3 ने लिखा है “Hey earthlings! I’m in the lunar orbit. @isro, could you please allow me to post some pictures? So that I can make them feel jealous!

यानी… “हे पृथ्वीवासियों! मैं चंद्रमा की कक्षा में हूं. @isro, क्या आप कृपया मुझे कुछ तस्वीरें पोस्ट करने की अनुमति दे सकते हैं? ताकि मैं उन्हें जलन महसूस करा सकूं!”

चंद्रयान-3 चंद्रमा की तस्वीरों के जारी कर किसे जलाना चाहता है यह बात तो स्पष्ट नहीं है लेकिन जलने वालो के लिए एक इशारा जरूर है। दरअसल, दुनियाभर के नजर भारत के इस मून मिशन पर लगी हुई है। अमेरिका, रूस, यूरोपीय देश, चीन, जापान सब बिना पलकें झुकाएं भारत और ISRO की ओर देख रहे हैं और इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि, “कब ये मिशन सफल होगा, हो सकता है कुछ को भारत और ISRO की यह सफलता रास न आ रही हो, शायद उन्हें ही जलाने की बात चंद्रयान-3 कर रहा था।”

Chandrayaan-3 Update 
Chandrayaan-3 Update

आपको बता दें कि, 5 अगस्त को जब चंद्रयान चंद्रमा की पहली कक्षा में पहुंचा तो उसने चांद की पहली तस्वीरें जारी की थीं। तब चंद्रयान-3 चांद के चारों तरफ 1900 किलोमीटर प्रति सेकेंड की गति से 164 x 18074 KM के अंडाकार ऑर्बिट में यात्रा कर रहा था। जिसके बाद उसकी रफ़्तार को घटाकर 170 x 4313 km की ऑर्बिट में डाला गया था।

चंद्रयान III को 9 अगस्त को चंद्रमा की तीसरी कक्षा में डाला जाएगा और इसके बाद उसे 14-16 अगस्त को चांद की चौथी और पांचवीं ऑर्बिट में भेजा जाएगा। फिर 17 अगस्त को चंद्रयान-3 के प्रोपल्शन और लैंडर मॉड्यूल अलग होंगे, इसके बाद 18 और 20 अगस्त को चंद्रयान-3 के लैंडर-मॉड्यूल की डीऑर्बिटिंग होगी और 23 अगस्त को लैंडर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास लैंड करेगा।

MORE NEWS>>>संसद में राहुल गाँधी की स्पीच शुरू, बोले- PM के लिए मणिपुर हिन्दुस्तान नहीं, वो वहां आज तक नहीं गए

Leave a Comment