प्रदेश के विदिशा जिले के लटेरी थाना परिसर में यादव और भील समाज के लोगो के बीच भयंकर पथराव हो गया है। जिसके बाद हालात संभालने के लिए थाना पुलिस को आस-पास के थानों से पुलिस स्टाफ मंगाना पड़ा है।
दरअसल, वन विभाग की जमीन पर कब्जे को लेकर रायपुरा गांव में यादव और भील समाज के लोगों में विवाद हो गया था। इसके बाद दोनों समाज के लोग थाने पहुंचे और यहां आपस में कहासुनी हो गई, इसके बाद दोनों और से पत्थर फेंके जाने लगे। फ़िलहाल इस पथराव में किसी भी व्यक्ति के ज्यादा हताहत की खबर नहीं आयी हैं।
भाजपा ने प्रदेश में 9 पदाधिकारियों की नियुक्ति की –
उधर, चुनावी रणनीति को देखते हुए भाजपा के प्रदेश मीडिया विभाग प्रभारी आशीष अग्रवाल ने 9 पदाधिकारियों की नियुक्ति की हैं। इसमें रायसेन के ब्रृज गोपाल लोया, भोपाल के मिलन भार्गव और उज्जैन के गुलरेज शेख को प्रदेश प्रवक्ता बनाया गया है। वहीं, विदिशा की मंजरी जैन, सीधी के शिवम शुक्ला, भोपाल की वंदना मार्तंड त्रिपाठी और सचिन वर्मा को प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट बनाया गया है और इंदौर के प्रेम व्यास और ग्वालियर के बृजराज सिंह को प्रदेश मीडिया डिपार्टमेंट में सदस्य की भूमिका दी गयी हैं।
![BJP New List](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/08/whatsapp-image-2023-08-09-at-24042-pm_1691572759-235x300.jpeg)