हरियाणा के झज्जर जिले में KMP पर गुरुवार सुबह ट्रक-कार की भीषण टक्कर हो गई। जिस हादसे में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। गुजरात नंबर की इस कार में सवार 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि, 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
![Accident in Haryana](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/08/1-20-300x219.png)
DSP अरविंद दहिया ने बताया कि, यह हादसा गांव बादली और बूपनिया के बीच KMP पर सुबह करीब 5:30 बजे हुआ। जिसके बाद वहां से गुजरते लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने 2 घायलों को इलाज के लिए बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में भजवाया।
![Accident in Haryana](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/08/83045dab-49ad-4f11-be8a-05592b7353f6_1691641499828-300x225.jpg)