हरियाणा में नूंह जिले में पिछले कुछ समय से चल रहे दंगो में कल तावड़ू में पुलिस और दंगाईयों के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमे दोनों तरफ से हुई फायरिंग में नूंह पुलिस ने 2 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसमे से एक आरोपी को गोली लगी है।
![Haryana News](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/08/comp-21-7_1691648781-300x225.gif)
नूंह पुलिस के प्रवक्ता कृष्ण कुमार ने बताया कि, पुलिस को 31 जुलाई को सुचना मिली थी कि, “अरावली की पहाड़ियों में नूंह हिंसा से जुड़े कुछ आरोपी छुपे हुए हैं, जिसके बाद पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। सर्चिंग के दौरान आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, दोनों तरफ से करीब एक घंटे तक चली गोलीबारी में 4 से 5 राउंड फायर किये गए। इसके बाद एक बदमाश के पैर में गोली लगी जबकि दूसरे को मौके पर ही दबोच लिया गया।
![Haryana News](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/08/comp-11-33_1691648898-300x225.gif)