टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट से सबसे ज्यादा कमाई करने वाले भारतीय ही नहीं, बल्कि एशियाई भी बन गए हैं। उन्हें एक पोस्ट से 11.40 करोड़ रुपए की कमाई होती है। वहीँ, खिलाड़ियों में उनका नंबर तीसरा है। सबसे पहले पर क्रिस्टियानो रोनाल्डो और दूसरे पर लियोनस मेसी का नाम आता हैं।
![Virat Kohli Instagram Income](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/08/Untitled-design-1-300x264.png)
Hopper HQ ने 2023 की इंस्टाग्राम रिच लिस्ट जारी की है। इसके मुताबिक, विराट एक इंस्टाग्राम पोस्ट से 1,384,000 डॉलर (करीब 11.45 करोड़ रुपए) कमाई करते हैं। अगर ओवरऑल लिस्ट देखी जाए तो, विराट कोहली का नंबर 14वां है। पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो इस लिस्ट में टॉप पर काबिज हैं। वह एक पोस्ट से 3,234,000 डॉलर (करीब 26.75 करोड़) कमाई करते हैं। वहीँ, दूसरे नंबर पर अर्जेंटीना के फुटबॉलर लियोनेल मेसी हैं। जो एक पोस्ट से 2,597,000 डॉलर (21.49 करोड़) की कमाई करते है और तीसरे नंबर पर अमेरिकी सेलेब्रिटी सेलेना गोमेज हैं, जो एक पोस्ट से 2,558,000 डॉलर (21.18 करोड़) कमाती हैं।
![Virat Kohli Instagram Income](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/08/WhatsApp-Image-2023-08-11-at-2.36.50-PM-300x185.jpeg)