Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

“धर्मा प्रोडक्शन” की फ़िल्म के लिए मुंबई की सुप्रसिद्ध कास्टिंग एजेंसी ‘जोगी फ़िल्म कास्टिंग’ इन्दौर में करेगी ऑडिशनमुख्यमंत्री डॉ यादव ने दिखायी संवेदनशीलता, काफिला रुकवाकर पीड़िता की सुनी समस्यामप्र के सबसे बड़े बिना कर के विकास बजट पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को मंत्री राकेश शुक्ला ने दिया धन्यवाद……मध्यप्रदेश का धार्मिक मुख्यालय उज्जैन होगाअनाथ आश्रम में हो रहे घोर अनियमितताओं और गंभीर आरोपों की जांच की मांग: कांग्रेस महासचिव राकेश सिंह यादव ने उठाए कई सवालGolden Temple में लगे खालिस्तानी नारे.इंदौर में नोटा के नंबर 1 आने पर कांग्रेस ने केक काटकर मनाया जश्न .सलमान खान पर हमले की नाकाम साजिश.कीर्तन कर पहुंचे वोट डालने.सेना के जवानों ने डाला वोट.

प्रियंका गाँधी पर लीगल एक्शन लेगी BJP, प्रियंका ने ट्वीट कर जारी किया था झूठा पत्र, प्रदेश अध्यक्ष बोले – हम कानूनी कार्रवाई करेंगे

MP News
MP News

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गाँधी वाड्रा के खिलाफ मध्यप्रदेश भाजपा लीगल एक्शन लेगी। दरअसल, ठेकेदार संघ ने मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच के मुख्य न्यायधीश को लेटर लिखकर 50% कमीशन की शिकायत की है। (MP Breaking News) जिसके बाद कांग्रेस नेताओं के साथ प्रियंका गाँधी ने इस लेटर को ट्वीट कर शिवराज सरकार को घेरा है।

कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गाँधी वाड्रा
कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गाँधी वाड्रा

जिसके बाद प्रियंका के इसी ट्वीट पर BJP प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने लीगल एक्शन लेने की बात कही है। उन्होंने कहा कि, ‘दिग्विजय सिंह और कमलनाथ ने अपने केंद्रीय नेतृत्व से भी झूठ बुलवा दिया।’ दरअसल, प्रियंका ने लिखा था कि, ‘मध्यप्रदेश की जनता 50% कमीशन वाली भाजपा सरकार को हटाएगी।’

प्रियंका गाँधी ने ट्वीट में क्या लिखा –

प्रियंका गाँधी ने शुक्रवार शाम ट्वीट कर लिखा था कि, “मध्यप्रदेश में ठेकेदारों के संघ ने हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखकर शिकायत की है कि, प्रदेश में 50% कमीशन देने पर ही उन्हें भुगतान मिलता है। कर्नाटक में भ्रष्ट BJP सरकार 40% कमीशन की वसूली करती थी। लेकिन मध्यप्रदेश में BJP भ्रष्टाचार का अपना ही रिकॉर्ड तोड़कर आगे निकल गई है। कर्नाटक की जनता ने 40% कमीशन वाली सरकार को बाहर किया हैं और अब मध्यप्रदेश की जनता 50% कमीशन वाली भाजपा सरकार को भी सत्ता से हटाएगी।”(MP Breaking News)

शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री
शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री

BJP प्रदेश अध्यक्ष बोले – हम कानूनी कार्रवाई करेंगे

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भोपाल में शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि, ”कल कांग्रेस ने मध्यप्रदेश में एक व्यूह रचना के तहत बड़ा झूठ बोला हैं। जिसमे प्रियंका गाँधी वाड्रा ने एक तथाकथित किसी ठेकेदार और कोई एसोसिएशन के नाम से झूठा पत्र जारी किया। इस साइबर क्राइम के खिलाफ अब भाजपा कड़ा एक्शन लेगी।

BJP प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा
BJP प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा

अब प्रियंका गाँधी को जवाब देना पड़ेगा कि, “यह पत्र कहां से आया। क्युंकि झूठे पत्र के आधार पर आपने देश को गुमराह किया है। पहले आपके भाई से झूठ बुलवाकर दिग्विजय-कमलनाथ ने झूठा साबित कर दिया और आज आपको भी उन्होंने झूठा साबित कर दिया। हम कानूनी कार्रवाई करेंगे।”

डॉ. नरोत्तम मिश्रा, गृहमंत्री
डॉ. नरोत्तम मिश्रा, गृहमंत्री

MORE NEWS>>>दिल्ली सर्विस बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, भारत सरकार की अधिसूचना जारी, जानिए क्या है इस कानून में ?

Leave a Comment