हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहाँ भारी बारिश की वजह से हुए भूस्खलन की चपेट में बावड़ी शिव मंदिर आ गया। इससे यहां मौजूद 25 से ज्यादा लोग मलबे में दब गए। जिसमे से अब तक 2 बच्चों समेत 4 लोगो के शव निकाले जा चुके हैं और बाकी लोगो की तलाश जारी है।
यह मंदिर शिमला के उपनगर बालूगंज इलाके में समरहिल पर स्थित है। सावन सोमवार होने की वजह से मंदिर में सुबह से ही भीड़ थी। वहीँ, भारी बारिश की वजह से NDRF की टीम को रेस्क्यू ऑपरेशन में भी दिक्कत हो रही है। पहाड़ी से अभी भी पत्थर गिर रहे हैं। मंदिर के ऊपर मलबे के साथ चार से पांच पेड़ आ गिरे। इससे ज्यादा नुकसान हुआ है।
![BREAKING NEWS](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/08/Capture-11-300x222.png)
CM सुखविंदर ने किया घटनास्थल का दौरा –
इस हादसे की सुचना मिलते ही CM सुखविंदर सिंह सुक्खू भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि, “फंसे लोगों को निकाला जा रहा है। जिसके लिए स्थानीय प्रशासन मलबे को हटाने का काम कर रहा है।
![BREAKING NEWS](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/08/re3_1691993220-300x225.jpg)