टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) ने अक्सर अपने फोटोज को लेकर सोशल मीडिया पर लाइम लाइट में सुर्खिया बतौरती रहती हैं। एक्ट्रेस ने एक बार फिर अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें शेयर कर फैंस को हैरान कर दिया है। इन फोटोज में एक्ट्रेस का हर एक अंदाज बी-टाउन की हसीनाओं पर भारी पड़ रहा है।
![Shweta Tiwari Photos](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/08/169201076800-241x300.jpg)
हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम (@shweta.tiwari) अकाउंट से अपनी लेटेस्ट एथनिक लुक्स की फोटोज शेयर कर फैंस के बीच खलबली मचा दी हैं। इन तस्वीरों में उनकी सिजलिंग अदाएं फैंस को मदहोश कर रही हैं।
इन तस्वीरों में श्वेता ने रेड कलर की सिंपल साड़ी पहनी हुई है, जिसमें वो बोल्ड एंड ब्यूटिफुल नजर आ रही हैं। इस साड़ी के साथ एक्ट्रेस ने बैकलेस नॉट लुक में ब्लाउज कैरी किया है, जो उनके इस लुक पर चार चांद लगा रहा है।
![Shweta Tiwari Photos](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/08/169201076820-240x300.jpg)
कजरारी आखें, कानों में इयररिंग्स, कातिलाना निगाहें, लाइट मेकअप और चेहरे पर प्यारी सी स्माइल उनके लुक को और भी खूबसूरत बना रही हैं। 42 साल की उम्र में भी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी बेहद जवां दिखती हैं और खुद को काफी मेंटेन कर के रखा हुआ है।
एक्ट्रेस की फोटोज देखकर अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है कि पलक उनकी बेटी है या फिर बहन है। बताते चलें कि एक्ट्रेस जब भी अपनी फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर करती हैं तो फैंस उन्हें काफी पसंद करते हैं।
![Shweta Tiwari Photos](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/08/169201076830-240x300.jpg)
बात करे एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की तो श्वेता तिवारी इन दिनों शो ‘अपराजिता’ में नजर आ रही हैं। वहीँ, श्वेता के इंस्टाग्राम पर उन्हें 5M लोग फॉलो करते हैं, जहाँ उनकी बोल्डनेस और लाइफस्टाइल से जुडी 1,158 फोटोज और वीडियोस पोस्टेड हैं।
![Shweta Tiwari Photos](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/08/169201076810-240x300.jpg)