इंदौर में गुरुवार देर रात कुत्ता घुमाने के विवाद में एक गार्ड ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इसमें जीजा-साले की मौत हो गई, वहीँ महिला सहित छह अन्य लोग घायल हुए हैं। विवाद की सूचना के बाद अफसर और पुलिस फोर्स यहां पहुंचा।
गार्ड ने 312 बोर की बंदूक से 3 फायर किए। घायलों में परिवार के साथ वे लोग भी हैं, जो विवाद और फायरिंग का शोर सुनकर अपने घरों से बाहर निकले थे। पुलिस ने आरोपी गार्ड, उसके बेटे और एक रिश्तेदार को गिरफ्तार कर लिया है और बंदूक भी जब्त कर ली है।
![Vimal](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/08/Vimal-300x225.jpg)
एडिशनल डीसीपी अमरेन्द्र सिंह ने बताया कि, घटना खजराना की कृष्णबाग कॉलोनी की है। जहाँ रहने वाले राजपाल सिंह राजावात ने अपनी लायसेंसी बंदूक से गोली चलाई है। जिस हमले में विमल और उनके साले राहुल वर्मा की मौत हो गई। राहुल की पत्नी ज्योति और इलाके में ही रहने वाले ललित गोडसे, कमल खेड़े, मोहित गोयल सहित 6 लोग घायल हुए हैं। सभी को रात में ही उपचार के लिए एमवाय अस्पताल भेजा गया है।
![Rahul](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/08/Rahul-300x225.jpg)