Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

“धर्मा प्रोडक्शन” की फ़िल्म के लिए मुंबई की सुप्रसिद्ध कास्टिंग एजेंसी ‘जोगी फ़िल्म कास्टिंग’ इन्दौर में करेगी ऑडिशनमुख्यमंत्री डॉ यादव ने दिखायी संवेदनशीलता, काफिला रुकवाकर पीड़िता की सुनी समस्यामप्र के सबसे बड़े बिना कर के विकास बजट पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को मंत्री राकेश शुक्ला ने दिया धन्यवाद……मध्यप्रदेश का धार्मिक मुख्यालय उज्जैन होगाअनाथ आश्रम में हो रहे घोर अनियमितताओं और गंभीर आरोपों की जांच की मांग: कांग्रेस महासचिव राकेश सिंह यादव ने उठाए कई सवालGolden Temple में लगे खालिस्तानी नारे.इंदौर में नोटा के नंबर 1 आने पर कांग्रेस ने केक काटकर मनाया जश्न .सलमान खान पर हमले की नाकाम साजिश.कीर्तन कर पहुंचे वोट डालने.सेना के जवानों ने डाला वोट.

लखीमपुर के घर में सिलेंडर ब्लास्ट, चाय बनाने के लिए माचिस जलाते ही हुआ धमाका, हादसे में माँ-बेटे की मौत

UP News
UP News

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

उप्र के लखीमपुर खीरी में शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां एक गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से माँ-बेटे की मौत हो गई। जबकि 5 लोग घायल हुए हैं। धमाका इतना भीषण था कि, एक मंजिला पक्का मकान ढह गया। घटना सुबह 7 बजे पसगवां थाना इलाके के जंग बहादुर गंज गांव की हैं।

बताया जा रहा है कि, सुबह परिवार की महिला चाय बनाने के लिए रसोई घर गई थी। यहां पहले से ही गैस सिलेंडर में लीकेज था। जैसे ही महिला ने गैस जलाने के लिए माचिस जलाई। वैसे ही आग लग गई। फिर जोरदार धमाके के साथ सिलेंडर फट गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से मलबे में दबे परिवार के अन्य लोगों को बाहर निकाला और उनको नजदीकी अस्पताल ले गए। लेकिन, हालत गंभीर होने के कारण सभी को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

इस घटना के प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, धमाका इतना जोरदार था कि, हमें लगा कि कहीं कोई भूकंप या बम ब्लास्ट हुआ है। हम घर के बाहर निकले तो देखा बब्बू का मकान जमींदोज हो गया था। सभी लोगों ने दौड़कर पहले मलबा हटाया। वहीं पुलिस को भी सूचना दी गयी।

CO अरविंद वर्मा ने बताया कि, हादसा बब्बू पुत्र रज्जाक के घर में हुआ है। उसके घर में शाहजहांपुर के दबौरा तिलहर निवासी मो. नबी (45) पुत्र महबूल्लाह अपनी पत्नी हलीम (38) और पुत्र जीशान (14) के साथ किराए पर रहता था। सुबह हलीम चाय बनाने के लिए रसोई गई थी, तभी लीकेज से चलते सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया।

इस हादसे में पड़ोसी के बब्बू का घर जमींदोज हुआ है, तो वहीं पड़ोसी पप्पू के घर का लिंटर ढह गया है। हादसे में हलीम और जीशान की मौत हो गई। वहीं घायलों में पप्पू की डेढ़ साल की बेटी अलीना की हालत गंभीर है, उसे शाहजहांपुर रेफर किया गया है। नबी, हीर बानो पत्नी पप्पू, बब्बू और मो. समद को मामूली चोट आई थी। बब्बू का पिता रज्जाक एक मुर्गी फार्म में नौकरी करता है। बब्बू लाइट का काम करता है। नबी अहमद की परचून की दुकान है। वहीँ, इस हादसे में CM योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। उन्होंने अफसरों को पीड़ित परिवार के बेहतर इलाज का निर्देश दिया है।

UP News
UP News

MORE NEWS>>>खंडवा में ट्रक-कार में भीषण टक्कर, हादसे में पांच युवकों की मौत, ट्रक ड्राइवर फरार

Leave a Comment