Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

“धर्मा प्रोडक्शन” की फ़िल्म के लिए मुंबई की सुप्रसिद्ध कास्टिंग एजेंसी ‘जोगी फ़िल्म कास्टिंग’ इन्दौर में करेगी ऑडिशनमुख्यमंत्री डॉ यादव ने दिखायी संवेदनशीलता, काफिला रुकवाकर पीड़िता की सुनी समस्यामप्र के सबसे बड़े बिना कर के विकास बजट पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को मंत्री राकेश शुक्ला ने दिया धन्यवाद……मध्यप्रदेश का धार्मिक मुख्यालय उज्जैन होगाअनाथ आश्रम में हो रहे घोर अनियमितताओं और गंभीर आरोपों की जांच की मांग: कांग्रेस महासचिव राकेश सिंह यादव ने उठाए कई सवालGolden Temple में लगे खालिस्तानी नारे.इंदौर में नोटा के नंबर 1 आने पर कांग्रेस ने केक काटकर मनाया जश्न .सलमान खान पर हमले की नाकाम साजिश.कीर्तन कर पहुंचे वोट डालने.सेना के जवानों ने डाला वोट.

कब है नाग पंचमी ? जानें सही डेट, शुभ मुहूर्त, पूजन विधि और धन लाभ के उपाय

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

हमारे हिन्दू धर्म में श्रावण मास की शुक्ल पंचमी को नाग पंचमी के त्योहार के रूप में मनाया जाता है। सनातन धर्म की मान्यताओं के अनुसार, इस दिन नागों की पूजा का विधान है। नाग पंचमी पर भगवान शिव के गले में आभूषण के रूप में मौजूद नाग देव की पूजा होती है। नाग पंचमी पर पूजा करने से आध्यात्मिक शक्ति, अपार धन और मनोवांछित फल की प्राप्ति भी होती है।

Nag Panchami 2023
Nag Panchami 2023

इस वर्ष सावन शुक्ल पंचमी तिथि 21 अगस्त 2023 को रात 12 बजकर 21 मिनट से शुरू होगी और इसका समापन 22 अगस्त 2023 को दोपहर 2 बजे होगा। ऐसे में सूर्योदय से तिथि प्रारम्भ होने के कारण नाग पंचमी का त्योहार 21 अगस्त दिन सोमवार को ही मनाया जाएगा। हमारे हिंदू धर्म में सदियों से नागों को पूजने की परंपरा चली आ रही है। ऐसी मान्यताएं हैं कि, नाग पंचमी के दिन अनंत, वासुकि, पद्म, महापद्म, तक्षक, कुलीर, कर्कट, शंख, कालिया और पिंगल नामक देव नागों की पूजा की जाती है।

Nag Panchami 2023
Nag Panchami 2023

नाग पंचमी की पूजन विधि –

इस दिन सवेरे जल्दी उठकर स्नानादि के बाद व्रत और पूजा का संकल्प लें और एक थाली में हल्दी, रोली, चावल, फूल, दीपक और दूध रख कर मंदिर जाए और ये सभी चीजें नाग देवता को अर्पित करें। ध्यान रहे नाग देवता को कच्चे दूध में घी चीनी मिलाकर ही अर्पित करना चाहिए। इसके बाद नाग देवता की आरती उतारें और मन में नाग देवता का ध्यान करें। साथ ही नाग पंचमी की कथा अवश्य सुनें और आखिर में नाग देवता से अपनी इच्छाएं पूर्ण करने की प्रार्थना करें।

Nag Panchami 2023
Nag Panchami 2023

धन वृद्धि का उपाय –

नाग पंचमी के दिन नागों की पूजा करने से जीवन की सारी समस्याओं का अंत होता है और इस दिन चांदी के नाग-नागिन का जोड़ा किसी विप्र को या किसी मंदिर में दान करना बेहद शुभ माना जाता हैं। कहते हैं कि, अगर इस दिन किसी व्यक्ति को नागों के दर्शन होते हैं तो वह बेहद शुभ होता है। नाग पंचमी की पूजा करने से धन-धान्य में वृद्धि होती है और सांप के काटने का डर भी दूर होता है।

Nag Panchami 2023
Nag Panchami 2023

MORE NEWS>>>बिहार के पूर्णिया में रफ़्तार का क़हर, 80 की स्पीड में बस ने ऑटो को उड़ाया, हादसे में 4 लोगो की मौत 7 घायल

Leave a Comment