Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

“धर्मा प्रोडक्शन” की फ़िल्म के लिए मुंबई की सुप्रसिद्ध कास्टिंग एजेंसी ‘जोगी फ़िल्म कास्टिंग’ इन्दौर में करेगी ऑडिशनमुख्यमंत्री डॉ यादव ने दिखायी संवेदनशीलता, काफिला रुकवाकर पीड़िता की सुनी समस्यामप्र के सबसे बड़े बिना कर के विकास बजट पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को मंत्री राकेश शुक्ला ने दिया धन्यवाद……मध्यप्रदेश का धार्मिक मुख्यालय उज्जैन होगाअनाथ आश्रम में हो रहे घोर अनियमितताओं और गंभीर आरोपों की जांच की मांग: कांग्रेस महासचिव राकेश सिंह यादव ने उठाए कई सवालGolden Temple में लगे खालिस्तानी नारे.इंदौर में नोटा के नंबर 1 आने पर कांग्रेस ने केक काटकर मनाया जश्न .सलमान खान पर हमले की नाकाम साजिश.कीर्तन कर पहुंचे वोट डालने.सेना के जवानों ने डाला वोट.

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का MP में पहला दौरा, सागर से करेंगे चुनावी शंखनाद, 9 दिन पहले प्रधानमंत्री भी आ चुके हैं

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे मंगलवार को सागर में हैं। अध्यक्ष बनने के 10 महीने बाद मध्यप्रदेश में यह उनका पहला दौरा है। खड़गे सागर के कजलीवन मैदान में सभा को संबोधित करेंगे और यह करीब डेढ़ घंटे रुकेंगे। फिर दोपहर 1.30 बजे भोपाल के लिए रवाना हो जाएंगे।

Mallikarjun Kharge
Mallikarjun Kharge

आपको बता दें कि, खड़गे का दौरा मध्यप्रदेश में कांग्रेस का चुनावी शंखनाद है। जिसमे बुंदेलखंड में 22% SC वोटर हैं। इन्हें साधने के लिए प्रदेश में राष्ट्रीय अध्यक्ष की पहली सभा के लिए सागर को चुना गया है। वहीं, मध्यप्रदेश में सत्ता काबिज रखने के लिए भाजपा भी जोरो शोरो में लगी हुई हैं, जिसके चलते 12 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी सागर आ चुके हैं।

MP Live Updates 
MP Live Updates

मंदसौर में महू-नीमच फोरलेन हाईवे पर बस पलटी, 21 यात्री घायल –

मंदसौर में मल्हारगढ़ के पास महू-नीमच फोरलेन हाईवे पर मंगलवार सुबह बस पलट गई। जिस हादसे में 21 यात्री घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, बस इंदौर से भीलवाड़ा जा रही थी। तभी सुबह 6 बजे के आसपास हादसा हो गया, इस समय अधिकांश यात्री सो रहे थे। फ़िलहाल सभी घायलों को मल्हारगढ़ के स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया है। इस घटना से जुडी अच्छी बात यह है कि, कोई भी यात्री गंभीर रूप से घायल नहीं है।

MP Live Updates 
MP Live Updates

MORE NEWS>>>नाइट गश्त के बाद भी बदमाशों के हौसले बुलंद, कलेक्टर के सामने तीन पिस्टल लेकर दुकान में घुसे बदमाश, सिगरेट के थोक व्यापारी से लूट

Leave a Comment