साउथ अफ्रीका के जोहान्सबर्ग इलाके में एक 5 मंजिला इमारत में आग लगने से 64 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीँ, 43 लोग घायल हैं। मृतकों में एक बच्चा भी शामिल है। भारतीय समय के मुताबिक, घटना सुबह करीब 5 बजे लगी, जिसकी वजह का पता लगाया जा रहा है।
अधिकारियों ने कहा कि, यहाँ एक मल्टी-स्टोरी बिल्डिंग में आग लगी है, इसमें करीब 200 बेघर लोग बिना इजाजत के रह रहे थे। फ़िलहाल सभी सुरक्षाकर्मी रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हैं। सभी लोगों को बिल्डिंग से दूर रहने की सलाह दी गई है।
आग को काफी हद तक बुझा दिया गया है। आग के असर से इमारत काली पड़ गई है और इससे अभी भी धुआं निकल रहा है। वहीँ, मौतों का आंकड़ा और बढ़ने की आशंका जताई जा रही हैं।