बड़वानी में एक तेज रफ्तार ट्रक ने बस को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, 30 से ज्यादा लोग घायल हैं। सभी को सेंधवा सिविल अस्पताल ले जाया गया है। जिसमे से 15 की हालत गंभीर बताई जा रही है। इनमें एक युवती का हाथ कट गया, उसे इंदौर रेफर किया गया है।
हादसा बिजासन घाट पर हुआ। बस इंदौर से महाराष्ट्र जा रही थी। घटना की सुचना मिलते ही बिजासन चौकी पुलिस सहित हाईवे पेट्रोलिंग और स्थानीय ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को बस से निकालकर एम्बुलेंस, पुलिस वाहन और निजी वाहनों की मदद से अस्पताल भेजा। ट्रक भी डिवाइडर से टकराकर पलट गया, जिससे ड्राइवर केबिन में बुरी तरह फंस गया था। काफी मशक्कत के बाद उसे भी बाहर निकाला गया।
![MP News](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/09/b2a28b4d-6569-40ee-aa9f-5cb722fe47c21693548657690_1693550241-300x225.jpg)
जानकारी के अनुसार, बुजुर्ग मिस्त्री वास्कले की मौत हुई है। शिरपुर की मानसी अभय (19) का हाट कट गया। उसे इंदौर रेफर किया गया है। नानी निवाली की दीपाली वाहरिया (25) गर्भवती हैं। फ़िलहाल सभी घायलों के परिजन और पुलिस अस्पताल पहुंच गए हैं।
![MP News](https://dainikrajeevtimes.com/wp-content/uploads/2023/09/1-1-300x225.png)